फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of cow shelter is difficult in village Nangla Budhwa

गांव नंगला बुधवा में चारागाह की जमीन पर नहीं होगा गौआश्रय स्थल का निर्माण, खो में बाढ़ आने से भर जाता है पानी

Sun, 10 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Construction of cow shelter is difficult in village Nangla Budhwa
गांव नंगला बुधवा में मुश्किल है गोआश्रय का निर्माण
विज्ञापन

धामपुर। खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम ने गांव नंगला बुधवा में चारागाह की जमीन को गोआश्रय स्थल के रूप में चिह्नित किया था, लेकिन वहां पर गोआश्रय स्थल बनना मुश्किल है। गांव खो नदी के मुहाने पर होने के कारण चारागाह की इस जमीन में अक्सर पानी भरा रहता है।
खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि चारागाह की खाली जमीन पर गोआश्रय स्थल निर्माण और पशु चारे की बुवाई का काम ग्राम सभाओं के माध्यम से शुरू करा दिया है। लेकिन खो नदी में अचानक पानी आने के कारण नंगला बुधवा में चारागाह की जमीन पर न तो चारे की खेती कर पाना संभव हो रहा है और न ही गोआश्रय स्थल बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राजस्व विभाग द्वारा निराश्रित गोवंशीय पशुओं के रखरखाव के लिए चारागाह की जमीनों को कब्जा मुक्त करा कर वहां पर गोआश्रय स्थल बनाए जा रहे हैं। धामपुर तहसील में चारों ब्लाकों धामपुर, नहटौर, अफजलगढ़ और स्योहारा में एक-एक गोआश्रय स्थल बनाने के लिए राजस्व विभाग ने चारागाह की जमीन को चिह्नित किया था। धामपुर ब्लाक के नंगला बुधवा गांव में गोआश्रय स्थन बनाने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन अब यहां पर गोआश्रय स्थल बनना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दूूसरी जगह तलाश रहे जमीन
बीडीओ का कहना है कि इसके स्थान पर क्षेत्र में और किसी दूसरी जगह चारागाह की जमीन को तलाश किया जा रहा है। जमीन के चिह्नित होते ही वहां पर विकास विभाग तेजी से काम कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed