फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of bridge started on link road connecting Nargadi Gandhu

Bijnor News: नरगदी गंधू को जोड़ने वाले लिंक रोड पर पुल का निर्माण शुरू

Mon, 20 Nov 2023 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Construction of bridge started on link road connecting Nargadi Gandhu
पुल लगभग 35 लाख रुपये की लागत से तैयार होगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर। नहटौर-शादीपुर रोड से नरगदी गंधू को जोड़ने वाले लिंक रोड पर पुल का निर्माण शुरू हो गया। ग्रामीण नौ साल से इस पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे। पुल लगभग 35 लाख की लागत से तैयार होगा।




राजस्व गांव नरगदी गंधू, महमूदपुर कामिल उर्फ नवादा व खोशपुरा की सीमाएं आपस में जुड़ी हुई है। आसपास के लोग इसे एक ही गांव मानते हैं। इसे नरगदी नवादा के नाम से जाना जाता है। तीनों गांवों की लिंक रोड भी एक ही है, जो नहटौर-शादीपुर रोड से जुड़ती है। बीच में बान नदी पड़ती है। इस पर पूर्व की सरकार में पुल बनवाया गया था, जो काफी नीचा था। बरसात के दिनों में नदी का पानी इस पुल के ऊपर से गुजरता था। इससे तीनों गांवों का आवागमन बंद हो जाता था। पुल से गुजरते वक्त एक घोड़ा बुग्गी पानी में बह गई थी। घटना में बुग्गी सवार छह लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें महिला व बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन

घटना के बाद से ग्रामीण पुल को ऊंचा कर निर्माण कराने की मांग कर रहे थे। अब लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। इससे ग्रामीणों में खुशी है। नरगदी गंधु के ग्राम प्रधान जावेद अंसारी, महमूदपुर कामिल के ग्राम प्रधान अजहर हुसैन, धर्मेंद्र कुमार, सूरज कुमार, डॉ. वसीम अकरम, निपेन्द्र कुमार, नेपाल सिंह आदि ने बताया कि पुल नीचा होने से बरसात के दिनों में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। नये पुल का निर्माण होने से आवागमन में सुगमता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed