{"_id":"6a626b970e370b1fc709a1b0","slug":"construction-and-restoration-work-of-157-ponds-in-the-district-started-bijnor-news-c-27-1-bij1027-185825-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले के 157 तालाबों का निर्माण एवं पुनरोद्धार कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले के 157 तालाबों का निर्माण एवं पुनरोद्धार कार्य शुरू
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में 500 से अधिक तालाबों का चयन किया गया है। प्रथम चरण में बृहस्पतिवार को 157 तालाबों के निर्माण एवं पुनरोद्धार का कार्य शुरू हुआ। विकसित भारत जी-राम जी अभियान के तहत जल सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कार्य शुरू कराया गया है।
बृहस्पतिवार को विकास खंड अफजलगढ़, स्योहारा, धामपुर, हल्दौर, जलीलपुर, किरतपुर, कोतवाली, मोहम्मदपुर देवमल, नजीबाबाद, नहटौर, नूरपुर सहित विभिन्न विकास खंडों में एक साथ तालाबों की खुदाई एवं पुनरोद्धार कार्य शुरू कराया गया। डीएम जसजीत कौर ने हल्दौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोरखपुर टोपरी में तालाब पुनरोद्धार कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने जल की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और जल बचाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। सीडीओ रणविजय सिंह ने मोहम्मदपुर देवमल की ग्राम पंचायत भोजपुर भोपतपुर में कार्य शुरू कराया। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वहीं, श्रम रोजगार के उपायुक्त को चयनित तालाबों पर अगस्त 2026 तक के प्रथम सप्ताह तक कार्य शुरू कराने के लिए निर्देशित किया। सभी तालाबों के किनारों पर छायादार पौधे रोपित किए जाएंगे।