{"_id":"657de44931d773ebfc030c34","slug":"constitution-and-democracy-are-not-safe-in-the-country-chandrashekhar-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-15994-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में सुरक्षित नहीं है संविधान और लोकतंत्र : चंद्रशेखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में सुरक्षित नहीं है संविधान और लोकतंत्र : चंद्रशेखर
Sat, 16 Dec 2023 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
किरतपुर में आजाद समाज पार्टी के बहुजन एकता सम्मेलन में मंचासीन अतिथिगण।
बिजनौर, किरतपुर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि केंद्र सरकार सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की उपेक्षा कर रही है। शनिवार को कोटला स्थित इतवार बाजार के मैदान में आयोजित बहुजन एकता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि आज देश में संविधान और लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है। इसे बचाने के लिए आसपा को ताकतवर होना जरूरी है। राजनीति में समानता जरूरी है। यदि समानता नहीं होगी तो देश मजबूत नहीं होगा। देश में मौजूदा सरकार सीबीआई और ईडी का डर दिखाकर लोकतंत्र से खिलवाड़ कर रही है। हमें अपना स्वाभिमान बचाने व आत्म सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आमजन की समस्याओं के लिए सड़कों पर लड़ाई लड़ रहे है, लेकिन संसद में आवाज उठाने के लिए हमें अभी से ही गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ना होगा। उन्होंने बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने और आगामी लोकसभा की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
चंद्रशेखर ने स्थानीय वाल्मीकि बस्ती व गांव भनेड़ा में भी संगोष्ठी आयोजित कर लोगों को पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। अकरम खां की अध्यक्षता और जिला प्रभारी रजत कुमार व सभासद पति मौअजिज यार खां के संयुक्त संचालन में आयोजित सम्मेलन में ललित कुमार दानिश खान, महक सिंह, ललित कुमार, विवेक सैन, वजाहतुल्लाह खां, पूर्व प्रधान बिशम्बर सिंह आदि रहे।