फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Congress workers organize peace march in the city

गांधी जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में शांति मार्च निकाला

Mon, 07 Oct 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Congress workers organize peace march in the city
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में शांति मार्च निकाला
विज्ञापन

चांदपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के आदर्शों व विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नगर में शांति मार्च निकाला।
सोमवार को चांदपुर नगर व जलीलपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के प्रभारी रजा अस्करी रिजवी, अफजल कुरैशी, बाबू डूंगर सिंह, शेरबाज पठान, नगर अध्यक्ष मोहम्मद शमीम, ब्लाक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राणा, जिला सचिव हरिज्ञान सिंह के नेतृत्व में शांति मार्च नगरपालिका चांदपुर से शुरू होकर ढाली बाजार स्थित रिजवी आवास पर सम्पन्न हुआ।

रजा अस्करी रिजवी के आवास पर गोष्ठी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शो एवं विचारों पर चलने का आह्वान किया गया। रजा अस्करी ने कहा कि महात्मा गांधी ने देशवासियों को अहिंसा का रास्ता दिया। देश की आजादी में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। देश में जो लोग महात्मा गांधी के नाम को लेकर प्रचार करते हैं, वे यदि गांधी जी में आस्था रखते हैं तो नाथूराम गोडसे की निंदा करें और गोडसे के विचारों की पूजा ना करें, तब वे गांधीवादी माने जाएंगें। प्रदेश सचिव अफजल कुरैशी ने कहा कि गांधी जी अहिंसा के पुजारी ही नहीं बल्कि शांति के दूत थे। जिलाध्यक्ष डूंगर सिंह ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर गांधी जी के कार्यों व उद्देश्यों को जन मानस तक पहुंचाने का आह्वान किया। नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन शेरबाज पठान ने कहा कि गांधी जी ने अहिंसा के रास्ते पर अंग्रेजों से भारत को आजाद कराया। आज उनके आदर्शों व विचारों पर कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। जो गोडसे के पुजारी हैं और नारा महात्मा गांधी का लगाते हैं। पदयात्रा में ताजीम हाशमी, सोपाल सिंह, पूर्व विधायक सतीश गौतम, काजी फिरोज, शमशाद अली, कुलमणि त्यागी, राजीव लोचन, ठाकुर नरेंद्र सिंह, आसिम रोनक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed