फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Congress handed over the command of District President to Sherbaz Pathan

कांग्रेस ने सौंपी शेरबाज पठान को जिलाध्यक्ष की कमान

Thu, 07 Nov 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Congress handed over the command of District President to Sherbaz Pathan
कांग्रेस ने सौंपी शेरबाज पठान को जिलाध्यक्ष की कमान
विज्ञापन

बिजनौर। कांग्रेस हाईकमान ने चांदपुर के पूर्व चेयरमैन शेरबाज पठान को जिलाध्यक्ष बनाया है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बाबू डूंगर सिंह के बाद जिले की कमान शेरबाज पठान के हाथ में दी गई है। शेरबाज पठान ढाई साल पहले विधानसभा चुनाव के समय सपा व कांग्रेस के गठबंधन के वक्त कांग्रेस में शामिल हुए थे।

कांग्रेस हाईकमान ने संगठन में युवाओं को तरजीह देने का निर्णय लिया था। इसी के तहत पार्टी ने युवा नेता शेरबाज पठान पर दांव खेला है। जिलाध्यक्ष पद के लिए सुधीर पाराशर, नीरज चौधरी, अफजल कुरैशी, मनोज भारद्वाज, शेरबाज पठान, सुधीर कुमार एडवोकेट, देशबंधु त्यागी, मुफ्ती मोनिस, साजिद हुसैन ने आवेदन किया था। शेरबाज पठान साल 2017 में चांदपुर विधानसभा सीट पर सपा के टिकट के दावेदार थे। वे उस समय सपा में थे। कांग्रेस व सपा में गठबंधन होने पर यह सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। तब शेरबाज पठान ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। कांग्रेस ने भी शेरबाज पठान को प्रत्याशी बना दिया था। हालांकि बाद में सपा ने समझौते को दरकिनार करते हुए इस सीट पर प्रत्याशी उतार दिया था। शेरबाज पठान चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे थे। इसके बाद से ही शेरबाज पठान कांग्रेस में थे। अब हाईकमान ने उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed