{"_id":"627ea1ac0f9d4c5dfa1cb68e","slug":"confusion-regarding-the-centers-of-inter-practical-examination-bijnor-news-mrt5884823171","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर प्रयोगात्मक परीक्षा के केंद्रों को लेकर असमंजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर प्रयोगात्मक परीक्षा के केंद्रों को लेकर असमंजस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। शासन ने इंटर की छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की तारीखों का एलान कर दिया है। परंतु प्रयोगात्मक परीक्षा किस केंद्र पर होंगी, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। डीआईओएस कार्यालय इस बारे में बोर्ड से कोई निर्देश नहीं होने की बात कह रहा है।
जिले के करीब 2500 विद्यार्थी इंटर के विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। इंटर में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायलोजी, गृहविज्ञान, कृषि, कंप्यूटर आदि की प्रयोगात्मक परीक्षा के विषय हैं। बोर्ड ने प्रयोगात्मक परीक्षा के अनुपस्थित विद्यार्थियों की सूची छह मई तक वेबसाइट पर अपलोड कराई । बोर्ड ने विद्यार्थियों की छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा 17 मई से 20 मई के बीच कराने की घोषणा की है। विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए अपने विद्यालयों में संपर्क करने को कहा है। साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षकों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। बोर्ड के अनुसार यह प्रयोगात्मक परीक्षा का अंतिम अवसर है।
प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्रों की स्थिति साफ नहीं
बोर्ड ने इस बार इंटर प्रयोगात्मक परीक्षा की प्रक्रिया बदली। विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा उन्हीं केंद्रों पर हुई जहां उनकी लिखित परीक्षा हुई थी। बोर्ड ने विद्यार्थियों की छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा कराने का एलान तो कर दिया है, परंतु प्रयोगात्मक परीक्षा कहां होगी यह स्पष्ट नहीं किया गया है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार बोर्ड से छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा कराने को लेकर जो पत्र आया है उसमें परीक्षा केंद्रों के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा गया है। विद्यार्थी अपने कालेज में संपर्क करेंगे। विद्यालय ही बता सकेंगे कि परीक्षा कहा होनी है। बोर्ड से प्रयोगात्मक संबंधित समस्त सूचनाएं कालेज के पोर्टल पर आई है।