फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Confusion about continuing online education in schools

विद्यालयों में आनलाइन पढ़ाई जारी रहने को लेकर असमंजस

Thu, 21 May 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Confusion about continuing online education in schools
विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहने को लेकर असमंजस
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड के विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई के संचालन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शिक्षकों के मूल्यांकन में लग जाने से आनलाइन पढ़ाई पर असर पड़ा है। विद्यालयों के ग्रीष्म अवकाश को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है। विभाग इस बारे में शासन से कोई निर्देश नहीं मिलने की बात कह रहा है।

शासन ने लॉकडाउन में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के नुकसान की भरपाई के लिए 20 अप्रैल से आनलाइन पढ़ाई शुरू की थी। जिले के 387 विद्यालयों में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक विषय टाइम टेबल के अनुसार ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है। विद्यालयों में अध्ययनरत करीब सवा लाख छात्र-छात्राओं में से साठ हजार छात्र-छात्राएं आनलाइन पढ़ाई से जुड़े हैं। विद्यालयों के शिक्षक पढ़ाते हैं। हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की कापी जंचने का काम 19 मई से ही शुरू हो गया है। जिले के 750 से अधिक शिक्षक कापी जांचने जा रहे हैं। मूल्यांकन का समय दस बजे से पांच बजे है। शिक्षकों के कापी जांचने में लग जाने से कई विषयों की पढ़ाई बंद हो गई है। प्रधानाचार्यों का कहना है कि विद्यालयों में पहले से ही स्टाफ कम है, इसलिए आनलाइन पढ़ाई की वैकल्पिक व्यवस्था संभव नहीं है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि आनलाइन पढ़ाई के बारे में शासन से कोई निर्देश नहीं आए हैं। ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। कहा कि विद्यालय ग्रीष्मावकाश के लिए 20 मई को बंद हो जाते हैं। इस साल कोरोना के कारण परिस्थितियां अलग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed