{"_id":"61d9db13fcfbc1263e5d4025","slug":"conflict-between-two-villages-over-the-construction-of-panchayat-ghar-bijnor-news-mrt572698455","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतघर के निर्माण को लेकर दो गांवों में तकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतघर के निर्माण को लेकर दो गांवों में तकरार
विज्ञापन
अफजलगढ़ की पंचायत शाहपुरजमाल में विवादित निर्माण
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायतघर के निर्माण को लेकर दो गांवों में तकरार
अफजलगढ़। ब्लॉक क्षेत्र की दो पंचायतों के गांवों के लोग पंचायत घर निर्माण को लेकर आमने-सामने आ गए है। एक पक्ष के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर इंटर कॉलेज की जमीन पर अवैध तरीके से पंचायत घर निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य बंद करा दिया।
शनिवार को ग्राम पंचायत शाहपुर जमाल बीए के ग्रामीण पंचायत शाहपुर जमाल ए के गांव माननगर में पहुंचे और पंचायत घर के निर्माण कार्य को अवैध बताते हुए रुकवा दिया। जिस पर दोनों पंचायतों के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा हो गया। शाहपुर जमाल बीए के ग्राम प्रधान वीर सिंह ने बताया कि शाहपुर जमाल ए में जिस जमीन पर पंचायतघर बनवाया जा रहा है, वह राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज शाहपुर जमाल की कृषि भूमि है। ग्राम प्रधान संजय कुमार इस जमीन पर पंचायत घर का अवैध निर्माण करा रहे हैं। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान वीर सिंह ने एसडीएम से की है। वहीं, इस संबंध में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद यामीन की ओर से भी एक शिकायती पत्र एसडीएम को दिया गया है।
निर्माण कार्य रोकने पर शाहपुर जमाल ए के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में हंगामा खड़ा हो गया। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी तरह से शांत कराया और निर्माण कार्य बंद करने को कहा। दूसरी ग्राम पंचायत शाहपुर जमाल बीए के ग्रामीण कोतवाली पहुंच गए और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, दूसरी ग्राम पंचायत शाहपुर जमाल ए के ग्राम प्रधान संजय कुमार ने बताया कि कोई अवैध निर्माण नहीं हो रहा है, पहले से ही भारी हुई बुनियाद पर पंचायत घर का निर्माण हो रहा है। यह भूमि ग्राम पंचायत शाहपुर जमाल ए की है।

अफजलगढ़ की पंचायत शाहपुरजमाल में विवादित निर्माण के मामले में ग्रामीणों से वार्ता करती पुलिस।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन