साहित्यकार डॉ. प्रेमचंद के निधन पर शोक
नजीबाबाद। साहू जैन कालेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. प्रेमचंद जैन का बीमारी के चलते दिल्ली में निधन हो गया। कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मित्तल, पूर्व प्राचार्या डॉ. विधु द्विवेदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। राष्ट्रीय स्तर के लेखक डॉ. प्रेमचंद जैन को अनेक सम्मान मिले हैं।
साहू जैन कालेज में वर्ष 1972 से 1998 सेवानिवृत्त तक हिंदी विभाग में कार्यरत रहे 82 वर्षीय प्रेमचंद जैन का दिल्ली में मंगलवार को निधन हो गया। 27 वर्ष तक साहू जैन कालेज में सेवानिवृत्त रहे। प्राचार्य डॉ. एके मित्तल, पूर्व प्राचार्या डॉ. विधु द्विवेदी, हिंदी विभाग की डॉ. शुभा माहेश्वरी, डॉ. अरुण देव ने हिंदी साहित्य की अपूर्णीय क्षति बताया। उनके निधन पर इंद्रदेव भारती, एम दानिश सैफी, ताहिर महमूद, प्रदीप डेजी, शादाब जफर शादाब, डॉ. एसके जौहर सहित अनेक कवि और शायरों ने संवेदना व्यक्त की।