फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Condemnation of expulsion action of teacher leaders

शिक्षक नेताओं के निष्कासन कार्रवाई की निंदा

Sun, 08 Nov 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Condemnation of expulsion action of teacher leaders
शिक्षक नेताओं के निष्कासन कार्रवाई की निंदा
विज्ञापन

शेरकोट। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की संपन्न बैठक में संघ के मण्डलीय मंत्री सुनित गिरि, जिलाध्यक्ष बिजनौर विनेश त्यागी,जिला मंत्री विनोद कुमार सहित जनपद मुरादाबाद व रामपुर के शिक्षक नेताओं को संघ के प्रदेशाध्यक्ष द्वारा छह वर्ष के लिए निष्कासित किए जाने के मामले की भर्त्सना की गई।
दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज में शाखा अध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों ने प्रदेशीय अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा द्वारा शिक्षक नेताओं के निष्कासन की कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। जिला प्रचार मंत्री विजय वर्मा ने कहा कि जिले का शिक्षक मंडलीय मंत्री सुनित गिरि, जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी व जिला मंत्री विनोद कुमार के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष बिरादरी वाद को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले का ही नहीं बल्कि मंडल का शिक्षक एकमत होकर सुनित गिरि को शिक्षक विधायक सीट पर चुनाव लड़ाने को एकजुट है। प्रदेश का माध्यमिक शिक्षक संघ कई वर्षों से बूढ़े कंधों पर हांफ रहा है। संगठन पर ऐसे लोग कब्जा जमाए हुए हैं। जिनको सेवानिवृत्त हुए 20 वर्ष से अधिक हो चुके है। न केवल चलने, फिरने में असमर्थ हैं बल्कि इनके सोचने समझने की शक्ति भी कम हो गई है। बैठक में लखवीर सिंह, महेश चंद्र, राजीव कुमार, दिनेश कुमार, देवेंद्र कुमार, अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार, राकेश यादव, मक्खन सिंह, ब्रहमपाल सिंह, बेगराज सिंह, मोहन सिंह, शैलेश यादव रहे। संचालन जितेंद्र कुमार ने किया। पीजेएम इंटर कॉलेज में भी शिक्षकों की बैठक में शिक्षक नेताओं के निष्कासन की निंदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed