{"_id":"6282978c5655c5121412dce8","slug":"computers-and-fans-will-run-on-solar-energy-in-hakikatpur-school-bijnor-news-mrt5888757104","type":"story","status":"publish","title_hn":"हकीकतपुर विद्यालय में सौर ऊर्जा से चलेंगे कंप्यूटर व पंखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हकीकतपुर विद्यालय में सौर ऊर्जा से चलेंगे कंप्यूटर व पंखे
विज्ञापन
बिजनौर के हकीकतपुर प्रयाग विद्यालय में प्रधानाध्यापक को सौर ऊर्जा का पावर सिस्टम भेंट करते समाज
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हकीकतपुर विद्यालय में सौर ऊर्जा से चलेंगे कंप्यूटर व पंखे
बिजनौर। उच्च प्राथमिक विद्यालय हकीकतपुर प्रयाग में सोलर पैनल से प्राप्त निर्बाध विद्युत आपूर्ति रहेगी। सौर ऊर्जा से विद्यालय में लगे कंप्यूटर व पंखे चलेंगे।
विद्यालय परिवार को पुणे के उमेश गुप्ता, सिंगापुर निवासी एके अग्रवाल की पुत्री मेघा अग्रवाल तथा नोएडा के दुष्यंत राजपूत ने सोलर पैनल प्रदान किया है। इन समाजसेवियों की ओर से अवधेश कुमार अग्रवाल तथा आलोक कुमार अग्रवाल ने सोमवार को विद्यालय पहुंचकर यह पावर सिस्टम भेंट किया। प्रधानाध्यापक गुलशन गुप्ता के संचालन में हुए कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक व राष्ट्रप्रेम से प्रेरित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रिया रानी ने गणपति वंदना, अंजलि ने तांडव नृत्य तथा आयुष ठाकुर ने जीव जंतुओं की आवाज निकाली। समाजसेवी व वैश्य समाज की महिला प्रदेशाध्यक्ष लीना सिंघल ने छात्रों की निशुल्क डिग्री कॉलेज शिक्षा का उत्तरदायित्व वहन करने की घोषणा की।
समाज सेवी प्रशांत महर्षि तथा मयंक मयूर, आलोक अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, विजय गोयल तथा आलोक रस्तोगी ने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। विद्यालय की ओर से छात्रा तनु रानी तथा आंशी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर विदा किया। ललित कुमार शर्मा, कृष्ण देव, राम अवतार, अरविंद अहलावत, विनय कुमार, देवेंद्र कुमार, नवनीत आर्य, रोशनलाल, आनंद पाल, अजहर जमाल, अभिभावक ईश्वर चंद, छविकांत डॉ. बाबूराम, पुष्पेंद्र, बर्गेश, गीता देवी, सुशीला देवी आदि उपस्थित रहे।