{"_id":"5edd2a118ebc3e90343d7254","slug":"complaint-with-the-minister-of-state-bijnor-news-mrt4853475151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ को की राज्यमंत्री से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ को की राज्यमंत्री से शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यमंत्री से की शिकायत
बिजनौर। भाजपा नगर मंत्री ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने आए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग से सीएमओ, क्वेक्स के जिला नोडल अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदक के प्रभारी चिकित्साधिकारी की शिकायत की है। प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि सीएमओ ने जिले में नियम विरुद्ध क्वेक्स के नौ नोडल अधिकारी बना रखे हैं, जबकि क्वेक्स जिला नोडल अधिकारी ने नजीबाबाद में अपना देव नर्सिंग होम संचालित कर रखा है। अपर निदेशक मुरादाबाद के निर्देश पर पीएचसी चंदक के प्रभारी चिकित्साधिकारी देवेंद्र कुुमार का जिला अस्पताल में वेंटिलेटर चलाने हेतु स्थानांतरण किया गया, लेकिन उन्होंने जिला अस्पताल में ज्वाइन नहीं किया है।
रविवार को भाजपा नगर मंत्री नेहा शर्मा ने बताया कि सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने जिले में क्वेक्स का जिला नोडल अधिकारी पीआर नायर को बना रखा है और इसके अतिरिक्त नौ नोडल अधिकारी झोलाछापों की जांच के लिए बना रखे हैं। आरोप है कि नोडल अधिकारी की शह पर चांदपुर के झोलाछाप ने क्लीनिक का संचालन कर रखा था। वह कोरोना पॉजिटिव निकला और उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। डीएम ने इस बारे में जांच की तो पता चला कि जिले में अवैध रूप से 193 झोलाछापों ने क्लीनिक खोल रखे थे। अपर निदेशक मुरादाबाद ने ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल और हल्दौर के क्वेक्स नोडल अधिकारी देंवेंद्र कुमार का स्थानांतरण जिला अस्पताल में लगे वेंटिलेटर के संचालन के लिए किया था, लेकिन उन्होंने अब तक जिला अस्पताल में ज्वाइन नहीं किया।
इसके अलावा क्वेक्स के जिला नोडल अधिकारी पारसराम नायर ने नजीबाबाद में अपना देव नर्सिंग होम संचालित कर रखा है। लगभग 20 वर्षों से नजीबाबाद में ही तैनात हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद में सरकारी आवास खाली होने के बाद भी एचआरए मकान का रेंट वसूल रहे हैं। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि सभी आरोप निराधार हैं।