फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Complaint of irregularities in the municipality to the DM

डीएम से की नगरपंचायत में अनियमितता की शिकायत

Mon, 27 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Complaint of irregularities in the municipality to the DM
डीएम से की नगरपंचायत में अनियमितता की शिकायत
विज्ञापन

बिजनौर। अधिशासी अधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्ष की मिलीभगत से वेतन में घोर अनियमितता करने का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन दिया। डीएम से नगर पंचायत में घोर अनियमितता व शासकीय धन राशि के दुरुपयोग की जांच कराने की मांग की है।

शिकायतकर्ता संजीव राणा व ज्ञानेश्वर सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि नगर पंचायत झालू के अधिशासी अधिकारी प्रेमचंद पूर्व में जनपद रामपुर की नगर पंचायत शाहबाद में तैनात थे। शासन द्वारा 15 जुलाई 2021 को उनका तबादला झालू नगर पंचायत में किया गया था। परंतु उनके द्वारा नगर पंचायत में अपनी योगदान आख्या 8 जनवरी 2002 को दी गई। इस प्रकार छह माह तक उनके द्वारा सर्विस नहीं की गई, लेकिन द्वितीय वर्ष 2022 में झालू नगर पंचायत अध्यक्ष शहजाद अहमद की सांठगांठ से अधिशासी अधिकारी प्रेमचंद ने सर्विस से बाहर रहते हुए छह माह का वेतन नगर पंचायत झालू से आहरित कर लिया। ऑडिटर के द्वारा आपत्ति प्रदर्शित की गई थी, जिनका निस्तारण भी नहीं किया गया। उन्होंने प्रकरण की जांच कर वेतन व चारा के अलावा कोई भुगतान न करने व तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed