{"_id":"5c251a43bdec2257171e836f","slug":"community-security-system-will-apply-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम्युनिटी सिक्योरिटी सिस्टम लागू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम्युनिटी सिक्योरिटी सिस्टम लागू होगा
Fri, 28 Dec 2018 12:00 AM IST
Deepak Sharma
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
समीक्षा बैठक करते वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ कम्युनिटी सिक्योरिटी विकसित करेगा। नजीबाबाद दौरे पर आए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने कहा कि आरपीएफ थानों को सीसीटीवी कैमरों से जोड़ा जाएगा। सिपाहियों को मॉडर्न बेल्ट उपलब्ध कराई जाएगी।
आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त संदीप कुमार रविवंशी ने बृहस्पतिवार को नजीबाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। रविवंशी ने आरपीएफ प्रभारी इंद्रकांत शर्मा और जीआरपी प्रभारी एमआर करदम से रेल यात्रियों को दी जाने वाली सुरक्षा की समीक्षा की। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने कहा कि रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा के प्रति आरपीएफ ने कई योजनाएं तैयार की हैं। सिपाहियों को जल्द पोर्टेबिल माइक्रोफोन, मॉडर्न स्मार्ट बेल्ट जिसमें वॉकी-टॉकी, हथकड़ी, मोबाइल तथा अन्य सामान रखने की सुविधा होगी, उपलब्ध कराए जाएंगे। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने आरपीएफ थानों को कम्प्यूट्रीकृत करने, नेट से जोड़ने और अपराध नियंत्रण के लिए कम्युनिटी सिक्योरिटी सिस्टम आरएमएस को विकसित करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देहरादून, हरिद्वार, बरेली में स्टेशनों पर यात्री सुविधा और अपराध नियंत्रण की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। जल्द ही मुरादाबाद स्टेशन तथा अन्य स्टेशनों के आरपीएफ थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। नजीबाबाद से पूर्व वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने लक्सर और हरिद्वार आरपीएफ का भी निरीक्षण किया।