फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Commotion at the meeting of the board of municipalities

पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा

Wed, 17 Feb 2021 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Commotion at the meeting of the board of municipalities
पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा
विज्ञापन

कार्य की समीक्षा न करने और पूर्व में की गई बैठक की रिपोर्ट न रखने पर सभासद हुए नाराज
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। नगरपालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों ने पिछले कार्य की समीक्षा नहीं किए जाने और पूर्व में की गई बैठक को कार्यवाही रजिस्टर में दर्ज नहीं किए जाने को लेकर हंगामा किया। बैठक में कई प्रस्ताव रखे गए।

नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में नामित सभासद मुकेश रस्तोगी ने नगर पालिका की नजूल संपत्ति पर पालिका के निर्वाचित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से मिलकर भूमाफिया द्वारा अवैध निर्माण कराने का मुद्दा उठाया। सभासद मुकेश रस्तोगी का कहना है कि नगर पालिका की कई संपत्तियों पर से अतिक्रमण तो हटा लिया गया है लेकिन पालिका के कुछ जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर इन संपत्तियों पर भूमाफिया अवैध निर्माण कर पालिका की संपत्ति को खुर्दबुर्द कर रहे हैं। नामित सभासद शशांक विश्नोई ने आरोप लगाया कि बैठक में जो प्रस्ताव सभासद रखते हैं उन पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। शशांक विश्नोई ने कहा कि जनहित के कार्य केवल बिलो तक सिमट कर रह गए हैं। पालिका में विकास कार्यों के बजाय अपने समर्थक सभासदों के बताये कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बैठकों की कार्यवाही रजिस्टर में दर्ज करने और सभी सभासदों को पढ़कर सुनाई जाने की मांग की। पालिकाध्यक्ष हाजी अख्तर जलील ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि नगर का विकास उनकी प्राथमिकता है। बैठक में विगत बोर्ड की बैठक की पुष्टि, खसरा संख्या 2775, 2777 (क) निकट आरएसपी इंटर कॉलेज की बाउंड्रीवॉल कराने पर विचार किया गया। टूटी फूटी सड़कों का निर्माण व मरम्मत कार्य पर विचार, समस्त प्रकार के ठेके नीलाम करने पर विचार व भवन मानचित्र आदि प्रस्ताव रखे गए। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन हाजी अख्तर जलील, अधिशासी अधिकारी एपी पांडे ने की। संचालन प्रधान लिपिक देवेंद्र सिंह ने किया। सभासद इरफान फरीदी, मो. यासीन, मो. अकरम, उस्मान, संजीव भारद्वाज, नसीम जफर, अनुराधा जोशी, सनी रस्तोगी आदि सभासद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed