फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Committee to get 10 percent dividend

समिति के सदस्यों को मिलेगा 10 फीसदी लाभांश

Sun, 26 Mar 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 26 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में जिला परिषद वेतनभोगी अध्यापक सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक साधारण सभा में कई प्रस्ताव पारित किए गए। समिति ने सदस्यों के हिस्से पर दस प्रतिशत की दर से लाभांश घोषित किया। 
विज्ञापन

समिति की वार्षिक सभा रविवार को टाउन हाल के सभागार में उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संयुक्त मंत्री विश्वपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। सभा में समिति के सचिव गौरव चौहान ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि समिति ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में अपने सदस्यों को आठ करोड़ 33 लाख रुपये के ऋण वितरित किए हैं। उन्होंने समिति के सदस्यों को दस प्रतिशत वार्षिक की दर से हिस्सेदारी पर लाभांश देने की घोषणा की। सभापति भूपेंद्र सिंह ने कहा कि समिति ने सदस्यों को दिए जाने वाले ऋण पर .75 प्रतिशत ब्याज भी कम किया है। इसके अलावा, ऋण सीमा पांच लाख रुपये से बढ़ाकर आठ लाख करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। मुख्य अतिथि शाखा प्रबंधक महीपाल सिंह ने सदस्यों को बैंक द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में  जानकारी दी।  इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी सुनील यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नागेश कुमार, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर यादव, राजेंद्र कुमार, डायरेक्टर हरवंत सिंह, संदीप विश्नोई, अलका चौहान, अरविंद चौधरी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed