फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Committee has no right to hold elections'

‘कमेटी को चुनाव कराने का अधिकार नहीं’

Fri, 16 Jul 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
'Committee has no right to hold elections'
‘कमेटी को चुनाव कराने का अधिकार नहीं’
विज्ञापन

धामपुर। कन्या इंटर कॉलेज की प्रबंधकीय कार्यकारिणी का चुनाव शुक्रवार को दूसरी बार स्थगित कर देने से कॉलेज की कालातीत हो चुकी प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से शिकायत कर रहे लोगों के आरोपों को गलत बताया। वहीं, दूसरे गुट के सदस्यएसबीडी कॉलेज के प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल का कहना है कि कालातीत हो चुकी कमेटी के लोगों को चुनाव कराने का कोई हक नहीं रह गया है। अब तो केवल कंट्रोलर ही चुनाव कराएगा।
कॉलेज के निवर्तमान प्रबंधक वीरेंद्र माहेश्वरी, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार अग्रवाल, सदस्य राजीव कुमार अग्रवाल टीटू ने कहा कि जो लोग यह कह रहे है कि पांच सालों में कॉलेज में साधारण सभा की बैठक नहीं हुई है। वह कमेटी को जानबूझकर बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। कमेटी ने दो मार्च को संपन्न हुई सभा में शामिल होने के लिए 309 सदस्यों को बैठक की सूचना दी थी। 12 मई 2021 को उनके द्वारा फिर से 273 सदस्यों को डाक द्वारा चुनाव की सूचना दी। डीएम ने 15 जून को होने वाले इन चुनाव को स्थगित कर दिया था। डीएम उनकी कमेटी के पदेन सदस्य हैं। अब फिर से 16 जुलाई को मतदान होना था। लेकिन एसबीडी कॉलेज के प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल ने डीएम से शिकायत कर मतदान को स्थगित करा दिया।
विज्ञापन

कमेटी में साधारण सभा का सदस्य बनाने को पूर्व के प्रस्ताव में संशोधन कर पांच हजार से 25 हजार रुपये का सदस्यता शुल्क किया गया। जो सदस्य बने हैं उनका शुल्क जमा है। वहीं, सभा के सदस्य, एसबीडी के प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल का कहना है कि यदि प्रक्रिया अवैध न होती तो, चुनाव स्थगित न होते। उन्होंने डीएम, डीआईओएस से कंट्रोलर की तैनाती की मांग की है। अब कार्यकारिणी के चुनाव कंट्रोलर के माध्यम से ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed