फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Come replace polythene with paper bags in routine

आओ पॉलिथीन की जगह दिनचर्या में लाएं पेपर बैग

Tue, 12 Jul 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Come replace polythene with paper bags in routine
आओ पॉलीथिन की जगह दिनचर्या में लाएं पेपर बैग
विज्ञापन

बिजनौर। एक जमाना था कि घर से बाजार को सामान लेने जाने के लिए कपड़े का थैला लेकर जाते थे, लेकिन लोग बैग की जगह पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे हैं। मंगलवार को विश्व पेपर बैग दिवस मनाया गया और प्लास्टिक प्रदूषण से निजात पाने के लिए सभी को आगे आना होगा। स्वयं के साथ अन्य को भी पेपर बैग के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करना होगा।
शासन, प्रशासन और नगर पालिका की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए शहरों में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान पूरा हो गया है, अब इस सप्ताह से पालिका चेकिंग अभियान शुरू करेंगे। इसमें पॉलिथीन मिलने पर जुर्माना लगाया जाएगा। ताकि लोग प्लास्टिक का इस्तेमाल करना बंद कर दें।
विज्ञापन

-मॉल व कंपनी शोरूम में मिलते हैं पेपर बैग
शहर में बड़े कंपनियों के शोरूम एवं मॉल में खरीदारी पर पेपर बैग में ग्राहकों को सामान दिया जा रहा है। उनकी कीमत ग्राहक से अलग से वसूली जाती है। शहर के अंदर दुकानों पर यह बहुत कम ही दिखाई देते हैं। सामान खरीदने वाले ग्राहक अगर अपने साथ थैला न लाएं तो सामान ले जाने में पॉलिथीन का प्रयोग होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जन जागरूक अभियान पूरा हो गया। अब जल्द ही शहर में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। अभियान में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करते हुए पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। सभी से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की।
- विकास कुमार, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed