फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Colors and gulal played on Dulhandi, people danced on DJ

दुल्हैंडी पर खेला रंग और गुलाल, डीजे पर झूमते रहे लोग

Sun, 20 Mar 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Colors and gulal played on Dulhandi, people danced on DJ
दुल्हैंडी पर खेला रंग और गुलाल, डीजे पर झूमते रहे लोग
विज्ञापन

नगीना। होली का पर्व नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दुल्हैंडी के दिन निकलने वाले सूखे गुलाल व गीले रंग के जुलूस के शांतिपूर्ण ढंग से निकल जाने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
दूल्हैंडी के दिन होली रंग गुलाल समिति द्वारा मोहल्ला चौधरना स्थित देवता मंदिर से सूखे गुलाल का जुलूस शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे विशेष पूजा-अर्चना व पूरे विधि विधान के बाद प्रारंभ हुआ। जुलूस नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए रेलवे चौक पर जाकर संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल हुलियारे होली के गीतों पर जमकर नृत्य करते हुए चल रहे थे। जुलूस में शामिल शंकर-पार्वती की मनमोहक झांकी व ऊंट भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। छोटे-छोटे बच्चों व युवाओं ने ऊंट पर बैठकर खूब फोटो लिए। जुलूस में रंग गुलाल समिति के अध्यक्ष प्रमोद चौहान, दीपक अरोड़ा, ब्राह्मण सभा नगीना के पूर्व अध्यक्ष पंडित सचिन शर्मा, अशोक अग्रवाल, संजय वर्मा, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे देवता मंदिर से बड़ा मंदिर मुक्तेश्वरनाथ समिति के तत्वावधान में गीले रंग का जुलूस प्रारंभ हुआ। जुलूस में शामिल युवाओं ने बुग्गी व ट्रैक्टर-ट्राली पर रंगों से भरा ड्रम रखकर लोगों पर रंग डालते चल रहे थे। जुलूस में शामिल डीजे व ढोल की थाप पर युवा होली के गीतों पर नृत्य करते बढ़ रहे थे। जुलूस मुख्य मार्ग जामा मस्जिद के सामने, बाजार लुहारी सराय, स्टेशन रोड से होता हुआ रेलवे चौक पर जाकर शाम करीब 4 बजे संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस में लाला हरि गोपाल अग्रवाल, साहू सलिल अग्रवाल, साहू कपिल अग्रवाल, राजकुमार विश्नोई, सभासद गोपाल शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, अजीत अग्रवाल, सचिन विश्नोई आदि कर रहे।
मुस्लिम भाइयों ने भी जमकर खेली होली
पालिका के चेयरपर्सन के पुत्र शेख शाहनवाज खलील, सना ग्रुप के चेयरमैन सरफराज अंसारी, समाजसेवी शेख अजीमु रहमान, शेख परवेज पाशी, काजी अरशद मसूद, मुफ्ती मोनिश हुसैन, शेख सद्दन ठेकेदार, शेख जमशेद आदि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी हिंदू भाइयों के साथ मिलकर जमकर होली खेली। सना ग्रुप के चेयरमैन सरफराज अंसारी ने हिंदू भाइयों के घरों पर जाकर गुलाल भी बांटे।
नरसिंह देवता का जुलूस धूमधाम से निकाला गया
बृहस्पतिवार रात होलिका दहन के दिन बाल प्रगतिशील समिति के तत्वावधान में परंपरागत भगवान नरसिंह देवता के जुलूस धूमधाम से निकाला। जुलूस रात करीब आठ बजे नगर के अंतिम छोर स्थित देवता मंदिर से पूरे विधि-विधान के साथ प्रारंभ हुआ जो करीब एक बजे रेलवे चौक पर जाकर संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जुलूस में विमल प्रसाद जैन, प्रदीप जैन, मनोज गुप्ता, विजय शमा आदि कर रहे।

युवक ने ढोल बजाने वाले को जड़ा थप्पड़, हंगामा
शुक्रवार की दोपहर गीले रंग का जुलूस जब बड़ी सब्जी मंडी के आसपास पहुंचा तो ढोल बजाने को लेकर एक युवक ने ढोल वाले के एक थप्पड़ जड़ दिया। ढोल वाले ने अपने साथियों को बुला लिया। थोड़ी देर बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। किसी तरह दोनों पक्षों को शांत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed