फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cold wave continues to increase cold after rain

बारिश के बाद शीतलहर बढ़ा रही ठंड का सितम

Wed, 16 Dec 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cold wave continues to increase cold after rain
बिजनौर में मंगलवार की सुबह ठंड में गर्म कपड़ों में लिपटकर जाते स्कूटी सवार। - फोटो : BIJNOR
बारिश के बाद शीतलहर बढ़ा रही ठंड का सितम
विज्ञापन

बिजनौर। बारिश के बाद से सर्दी का सितम बढ़ने लगा है। मंगलवार सुबह को कंपकंपा देने वाली ठंड रही। कोहरे और बादल के साथ शीतलहर सर्दी के सितम को बढ़ाती रही। दोपहर को धूप निकलने से ठंड से राहत मिली, लेकिन शाम को ठंड का असर फिर से बढ़ गया। ठंड का असर बढ़ने के बाद भी नगर पालिकाओं ने अब तक कहीं पर भी अलाव नहीं जलवाए हैं। बिजनौर चेयरपर्सन ने 18 दिसंबर से अलाव जलवाने की बात कही है।
शनिवार को बारिश के बाद से मौसम सर्द होता जा रहा है। सोमवार रात में शीतलहर चलने लगी थी। इससे पारा बहुत गिर गया था। मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रहा। वाहन हेडलाइट जलाकर सड़कों पर रेंगने को मजबूर रहे। आसमान में बादल रहे। दिन में ठंडी हवा चलती रही। सुबह करीब 11 बजे धूप निकलने पर ठंड में कुछ मिली। वहीं ठंड का असर होने के बाद भी जिले की नगर पालिकाओं ने अब तक अलाव जलाने की कोई व्यवस्था नहीं की है। नगर पालिकाओं द्वारा प्रमुख चौराहों व भीड़ वाले स्थानों पर अलाव जलवाए जाते हैं, लेकिन अभी तक पालिकाओं ने अलाव नहीं जलवाए हैैं। तहसील प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय पर कुछ स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। नगरपालिका बिजनौर की चेयरपर्सन रूखसाना परवीन का कहना है कि 18 दिसंबर से पालिका क्षेत्र में अलाव जलवाए जाएंगे।
विज्ञापन

गेहूं के लिए ठंड फायदेमंद
गेहूं की फसल के लिए लगातार बढ़ रही ठंड बहुत फायदेमंद बताई जा रही है। ठंड में गेहूं का पौध अधिक विकसित होता है। हालांकि पाला फसलों के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। किसान फसलों को पाले से बचाने के लिए फसलों की सिंचाई भी कर रहे हैं।

बिजनौर में मंगलवार की सुबह छाया कोहरे से गुजरते वाहन।

बिजनौर में मंगलवार की सुबह छाया कोहरे से गुजरते वाहन।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed