{"_id":"61e4670007014a4edb217286","slug":"cold-third-degree-continues-bijnor-news-mrt5736604174","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड का ‘थर्ड डिग्री’ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड का ‘थर्ड डिग्री’ जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड का ‘थर्ड डिग्री’ जारी
बिजनौर। कोहरे के बाद अब शीतलहर ने भी सर्दी की मार को बढ़ा दिया है। शनिवार के बाद रविवार को भी सर्दी का प्रकोप रहा। कोहरे ने पूरा दिन सूरज को एक मिनट के लिए भी निकलने नहीं दिया। शीतलहर ने भी हाड़ कंपाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
शनिवार रात को ही किसी समय शीतलहर चलनी शुरू हो गई थी। रविवार सुबह शीतलहर के तेज झोंके चलते रहे। कोहरे और शीतलहर ने ठंड करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। सड़कों पर ज्यादा कोहरा नहीं था, लेकिन आसमान पर पूरी तरह कोहरे का ही कब्जा रहा। एक बार भी ऐसा नहीं लगा की सूरज कोहरे को चीरकर गरमाहट फैला देगा। पूरा दिन ठंड के साथ साथ गलन भी रही। लोगों ने बेवजह बाइक से कहीं आने जाने से परहेज ही किया। चौराहों पर लोगों ने तापकर सर्दी से राहत पाई। सर्दी की वजह से बाजार में गरम कपड़ों की बिक्री एक बार फिर से बढ़ गई है। कोहरे और शीतलहर की वजह से पूरा दिन लगभग एक सा तापमान रहा। आमतौर पर न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में काफी अंतर होता है लेकिन रविवार को पूरा दिन एक सी ठंड रही।
तापमान की स्थिति पर एकनजर
दिन अधिकतम न्यूनतम
10 जनवरी 18.6 10.8
11 जनवरी 18.6 9.8
12 जनवरी 16.4 9.7
13 जनवरी 16.2 8.8
14 जनवरी 14 8
15 जनवरी 11.6 7.8
16 जनवरी 11 8.4
नोट: (तापमान नगीना स्थित मौसम वेधशाला से लिया गया है।)