फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Coalition: Dr. Ramesh Tomar in preparation for nomination

गठबंधन: सूची में नाम नहीं, नामांकन कराने की तैयारी में डॉ.रमेश तोमर

Tue, 25 Jan 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Coalition: Dr. Ramesh Tomar in preparation for nomination
गठबंधन: नामांकन कराने की तैयारी में डॉ. रमेश तोमर
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर सदर सीट पर रालोद और सपा के दोनों की प्रत्याशी मैदान में है। दोनों पार्टी मिलकर किसे गठबंधन का प्रत्याशी बनाएंगी, यह अभी तक तय नहीं हो सका है। सपा से सिंबल लेकर आए डॉ.र मेश तोमर 27 जनवरी को नामांकन कराने का दावा कर रहे हैं। वहीं दोनों ही पार्टी के पदाधिकारी 27 जनवरी को ही गठबंधन प्रत्याशी का मामला सुलझने का दावा कर रहे हैं।
मंगलवार को सपा प्रत्याशी डॉक्टर रमेश तोमर ने अपने कैंप कार्यालय बुद्धा हॉस्पिटल में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने दावा किया कि वह सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा प्रमुख के निर्देश पर चुनाव मैदान में है। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों को भरने में कुछ दस्तावेज अधूरे रह गए थे, जिन्हें पूरा किया जा रहा है और जल्दी ही सपा प्रत्याशी के तौर पर बुधवार को बिजनौर सदर सीट से नामांकन दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन

रालोद प्रत्याशी डॉ. नीरज चौधरी करा चुके हैं नामांकन
रालोद से बिजनौर सदर से ही सिंबल लेकर आए डॉ. नीरज चौधरी पहले ही नामांकन करा चुके हैं। जिले में बिजनौर सीट ही ऐसी है, जहां अभी तक गठबंधन में दो प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया गया। कमाल यह है कि अभी तक दोनों ही प्रत्याशी मैदान में हैं और गठबंधन प्रत्याशी होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 जनवरी तक बिजनौर सदर सीट का मामला सुलझने की उम्मीद है। फिलहाल सपा प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया है। यह बात तय है कि गठबंधन से एक ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहेगा। जो भी होगा, शीघ्र फाइनल हो जाएगा।
राशिद हुसैन, सपा, जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed