फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CMO should properly monitor private pathology lab operators: DM

निजी पैथोलॉजी लैब संचालको की ठीक से मॉनिटरिंग करें सीएमओ: डीएम

Fri, 18 Nov 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
CMO should properly monitor private pathology lab operators: DM
बिजनौर कलक्ट्रेट में महात्मा विदुर सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते डीएम उमेश मि? - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वस्थ्य समिति की बैठक हुई। जिसमें डीएम उमेश मिश्रा ने सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल को निजी पैथोलॉजी लैब संचालकों की ठीक से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड बनाने में पंचायत सहायकों का सहयोग लेने की बात कही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता डीएम उमेश मिश्रा और सीडीओ पूर्ण बोरा ने की। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में चिकित्सक सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक नियमित रूप से बैठें। ऐसा न होने पर उन पर कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही मरीजों के साथ अच्छे से पेश आने की भी सलाह दी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वीएस रावत इलाज कराने आए क्षय रोगियों की रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा कहा कि जिन लोगों ने टीबी मरीजों को गोद लिया है, उनकी भी मॉनिटरिंग करें। जिला प्रभारी मलेरिया अधिकारी आशुतोष कुमार सिंह को जिले के सभी निजी पैथोलॉजी लैब संचालकों से डेंगू व मलेरिया की रिपोर्ट नियमित रूप से लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं जिला कार्यक्रम प्रबंधक फारूख अजीज ने एनएचएम के तहत संचालित सभी कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिला महिला चिकित्सालय अधीक्षिका डॉ. प्रभा रानी ने डीएम से तीन ईएमओ और छह स्टाफ नर्स की तैनाती के लिए निवेदन किया। यूनिसेफ डिवीजन हेल्थ कार्डिनेटर मानवेंद्र सिंह ने जिले में गृह शिशु देखभाल के लिए घर-घर विजिट करने जा रही आशाओं की स्थिति पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मंडलीय परियोजना प्रबंधक हुमैरा बिन सलमा, सीएमएस डॉ. अरूण कुमार पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस नागेंद्र मिश्र, अर्बन हेल्थ कॉर्डिनेटर नितिन गौड़, डीसीपीएम पूनम रानी, डॉ. पीआर नायर, डॉ. समीर भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed