{"_id":"68b491da3b2401d2ca0849f9","slug":"cm-reprimanded-cmo-during-video-conferencing-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-158925-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीएम ने सीएमओ को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीएम ने सीएमओ को लगाई फटकार
Sun, 31 Aug 2025 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। रविवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में आईजीआरएस पोर्टल पर आई आयुष्मान और फर्जी अस्पताल से संबंधित शिकायतों का सही निस्तारण नहीं करने पर सीएमओ बिजनौर को फटकार लगाई।
जिले में आए दिन बिना पंजीकरण और अप्रशिक्षित डॉक्टर की वजह से गर्भवती महिलाओं की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की गई थी। इसका निस्तारण मुख्यालय से करने के बजाय जांच पीएचसी के अधिकारी को सौंप दी।
इसके अलावा पोर्टल पर आयुष्मान आयुष्मान कार्ड नहीं बनने की शिकायत आई। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से गलत तथ्य पेश किए गए। योजना की समस्या का निस्तारण नहीं होने शिकायतकर्ता ने पोर्टल पर शिकायत की थी। रविवार शाम को सात बजे शुरू हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीएम ने सीएमओ बिजनौर डॉ. कौशलेंद्र सिंह को फटकार लगाई।
विज्ञापन
सीएमओ से इस संबंध में जानकारी करने के लिए फोन किया। लेकिन, उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। संवाद