फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cleanliness campaign started in 1123 panchayats

1123 पंचायतों में सफाई अभियान शुरू

Mon, 28 Mar 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign started in 1123 panchayats
1123 पंचायतों में सफाई अभियान शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। पंचायतों में सफाई अभियान पर अमल शुरू हो गया है। पानी निकासी के नालों की सफाई शुरू कराई जा रही है। कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराने की योजना बननी शुरू हो गई है। पंचायतों में पानी निकासी के लिए व्यवस्था बनाने और नालों में कूड़ा करकट भर जाने की शिकायत मिल रही थी। गंदगी से गर्मी के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया। जिससे संक्रामक रोगाें के फैलने की आशंका बनी हुई है।

डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर गांवों में सफाई का काम शुरू हो गया है। नालों की सफाई कराई जा रही है। सभी 1123 पंचायतों के एडीओ पंचायत तथा पंचायत सचिवों को हिदायत दी गई है कि ग्राम प्रधान के सहयोग से नालों की सफाई कराई जाए। गर्मी शुरू हो गई है। डीएम ने सख्त आदेश दिए हैं कि नाली व नालों में गंदगी नहीं रुकनी चाहिए। मच्छरों को फैलने से रोकने के लिए कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराया जाए। डीपीआरओ ने बताया कि डीएम पंचायतों की सफाई को लेकर सख्त है। चेकिंग के दौरान यदि कहीं कमी मिली तो सफाई कर्मचारी, पंचायत सचिव का वेतन रोका जाएगा। अव्यवस्था के लिए एडीओ पंचायत भी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed