फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cleanliness campaign conducted in police stations across the district

जिलेभर के थानों में चलाया सफाई अभियान

Mon, 15 Feb 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign conducted in police stations across the district
जिलेभर के थानों में चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन

बिजनौर/अफजलगढ़। रविवार को जिलेभर के थानों में साप्ताहिक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अपने थानों में साफ सफाई की।
एसपी ने सभी थानों में रविवार को साप्ताहिक सफाई व स्वच्छता अभियान चलाने के पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए थे। इसी के तहत सुबह से ही सभी थानों में पुलिसकर्मी थानों की साफ सफाई करने में जुट गए। थाना परिसर के साथ हवालात, कार्यालय, शौचालय व सभी स्थानों पर सफाई की गई। पुलिसकर्मी खुद झाडू लेकर सफाई करते रहे। थानों के सभी रिकार्ड को दुरुस्त कर रखा गया। रविवार को थानों की सफाई व स्वच्छता अभियान के तहत कोतवाली अफजलगढ़ में कोतवाल नरेश कुमार ने पुलिसकर्मियों सहित थाना परिसर, बैरक आदि स्थानों पर साफ सफाई की। उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों को भी अपने घर व आसपास के वातावरण की सफाई कर साफ रखने को कहा। इस दौरान कोतवाल नरेश कुमार के अलावा राजकुमार सिंह, विजेंद्र सिंह, शाकिर तथा राहुल आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed