फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cleanliness and message of 'Beti Bachao, Beti Padhao'

दुर्गा पूजा में युवाओं ने दिया स्वच्छता व बेटी बचाने बेटी पढ़ाने का संदेश

Tue, 08 Oct 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness and message of 'Beti Bachao, Beti Padhao'
स्वच्छता और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का दिया संदेश
विज्ञापन

बेगावाला। गांव धर्मनगरी बंगाली कॉलोनी में धूमधाम दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कई गांवों के श्रद्धालुओं ने पूजन में हिस्सा लिया।
गांव में पश्चिम बंगाल की परंपरा की तर्ज पर एक घंटे तक संध्या आरती की गई। आरती में धर्मनगरी के अलावा घासीवाला व हेमराज कॉलोनी के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। युवक, युवतियों ने हाथ में अंगारों से भरी मिट्टी की चिलम लेकर धार्मिक गीतों पर नृत्य किया। बंगाली समाज के युवाओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गांव धर्मनगरी की उपासना सिंह ने मां शेरावाली तेरा शेर आ गया गीत पर मां दुर्गा का अभिनय करके सभी का मन मोह लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से जुड़ी लघु नाटिका गाड़ी वाला आया कचरा डालो से युवाओं ने सभी को स्वच्छता का संदेश दिया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर भी लघु नाटिका प्रस्तुत की। शांतनु हीरा, करन, अजय, अक्षय, रोहित, शिवा हल्दर, परितोष मंडल, दीपू बनर्जी, नरेश अधिकारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कस्बा झालू के डाक्टर बीसी रॉय ने युवाओं को 1100 रुपये इनाम दिया। धर्मनगरी के पूर्व प्रधान रथींद्र विश्वास ने बताया कि बंगाल में होने वाली विशेष पूजा को धनुचि कहते हैं। गांव में इस पूजा में श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन में गौतम कुमार, सुबोध मिस्त्री, रवि रॉय, पंकज मंडल, श्यामल मंडल, दीपक मंडल, नीलकमल विश्वास, सुधीर घोष, तापस राइन, तुषार चंद्र, अपूर्व मंडल आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed