फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Clashes between XEN and BKU workers

एक्सईएन और भाकियू कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की

Sun, 16 Oct 2022 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Clashes between XEN and BKU workers
एक्सईएन और भाकियू कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की
विज्ञापन

धामपुर। किसानों की मासिक पंचायत में भाकियू कार्यकर्ताओं और एक्सईएन के बीच धक्की मुक्की हुई। एक्सईएन के समर्थन में निगम के कर्मचारी उतर आए और देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया। बाद में एक्सईएन ने समस्याओं को सुन शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

भाकियू की माह की हर 15 तारीख को मासिक पंचायत होती है। इस बार पंचायत विद्युत निगम परिसर में हुई। तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह का आरोप है कि विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन किसानों की पंचायत में न आने पर कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए तालाबंदी करने का एलान कर दिया। तब एक्सईएन कार्यालय से बाहर निकल कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंचायत के बारे में एक्सईएन को अवगत कराया जा चुका था, लेकिन वे नहीं आना चाहतेे। इस बात को लेकर एक्सईएन और कार्यकर्ताआें में बहस शुरू हो गई। जब एक्सईएन ने पंचायत से उठकर जाने का प्रयास किया तो एक्सईएन और कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की हुई। निगम के कर्मचारी एक्सईएन के समर्थन में सामने आ गए और हंगामा खड़ा हो गया। ब्लॉक अध्यक्ष स्योहारा गजेंद्र सिंह ने हस्तक्षेप कर किसी तरह से मामले को शांत किया। पंचायत में सोनू चौधरी, दुष्यंत राणा, सुमन देवी , उपमा चौहान, महेंद्र सिंह, अमित कुमार, संजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed