फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   City roads became ponds due to rain

बारिश से नगर की सड़कें बनी तालाब

Mon, 19 Jul 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
City roads became ponds due to rain
धामपुर के मोहल्ला बाड़वान में पानी निकासी न होने से तालाब बनी सड़कें। - फोटो : DHAMPUR
बारिश से नगर की सड़कें बनी तालाब
विज्ञापन

धामपुर। देर रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश से नगर की अधिकांश सड़कें तालाब बन गई हैं। जिसके कारण लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नहटौर मार्ग पर पृथ्वीराज पुलिस चौकी के निकट स्टेट हाईवे मिट्टी कटान के कारण धंस जाने से यातायात बाधित हो गया है। एहतियात के तौर पर लोगों द्वारा मार्ग में अवरोधक लगा कर छोटे वाहनों को एक-एक कर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पालिका परिसर में अधिकारियों के आवास के बाहर पानी जमा होने से उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय परिसर में पानी जमा होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

उधर किसानों ने बारिश को फसलों के लिए वरदान बताया है। किसान भारत भूषण शर्मा, पंकज, महिपाल सिंह, सोहन सिंह का कहना है कि बारिश से फसलों को भारी लाभ पहुंचा है। धान, गन्ना, चरी, बाजरे आदि फसलों को इस बारिश से अप्रत्याशित फायदा हुआ है। मोहल्ला बाड़वान, मछली बाजार, नई बस्ती, नई सराय आदि में पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से पानी सड़कों में जमा है। लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। नागरिकों का कहना है कि पानी निकासी नगर पालिका के अधिकारियों से आग्रह कर चुके थे लेकिन अधिकारियों ने उनकी नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed