{"_id":"61423c5e8ebc3e01e5444dab","slug":"city-colonies-will-get-relief-from-water-logging-by-two-crores-bijnor-news-mrt556392870","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की कॉलोनियों को दो करोड़ से मिलेगी जलभराव से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की कॉलोनियों को दो करोड़ से मिलेगी जलभराव से निजात
विज्ञापन
बिजनौर की महादेवपुरम कॉलोनी।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की कॉलोनियों को दो करोड़ से मिलेगी जलभराव से निजात
बिजनौर। नगर पालिका में शामिल हुई पॉश कॉलोनियों में बरसात के समय होने वाले जलभराव से निजात दिलाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। नगर पालिका करीब दो करोड़ रुपये की लागत से इन कॉलोनियों में छोटे और बड़े नाले बनवाएगी। इसके अलावा बाकी काम भी किए जाएंगे। ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने और नाले बनने से कॉलोनी वासियों को जलभराव की समस्या नहीं झेलनी होगी।
बिजनौर नगर पालिका में 11 गांवों को शामिल किया गया है। कहने को तो ये गांव पालिका में शामिल हुए हैं, लेकिन इनमें कई पॉश कॉलोनी भी हैं। इन कॉलोनियों में शानदार मकान और प्रतिष्ठान हैं। अब तक यहां पर जलभराव की समस्या भी रहती है। पालिका ने वहां से कूड़ा उठवाना व साफ सफाई तो शुरू करा दी है, पर जलभराव से अभी मुक्ति नहीं मिली है। कॉलोनीनाइजर नाली तो बनवा देते हैं, लेकिन बरसात का पानी निकालने के लिए बड़े नाले नहीं होते हैं। इस वजह से यहां पर बरसात में जलभराव की समस्या रहती है।
आवास विकास कॉलोनी में तो नेताओं के आवास होने के बाद भी वहां पर बरसात में कई-कई फुट पानी भर जाता था। आवास विकास की नालियों को सीधे सीवर लाइन से लिंक किया गया है। कॉलोनी में इस बार ज्यादा जलभराव नहीं हुआ। बाकी कॉलोनियों में भी जलभराव होता है। नगर पालिका ने महादेवपुरम, लड़ापुरा और अंबे विहार कॉलोनी में जलभराव की निकासी के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। यहां नाला, नाली बनाए जाएंगे और सड़क से जुड़े कुछ छोटे मोटे काम भी होंगे। इसमें करीब दो करोड़ रुपये का खर्च आएगा। नगर पालिका इस पर जल्दी ही काम शुरू करेगी। नगर पालिका के अवर अभियंता यशवंत सिंह के अनुसार कुछ कॉलोनियों में जल निकासी के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। इन पर जल्दी ही काम शुरू कर दिया जाएगा। शामिल हुए क्षेत्र के लिए बाकी काम भी कराए जाएंगे।