{"_id":"5da4a1f78ebc3e01702d2318","slug":"citizens-of-thailand-and-malaysia-have-been-found-preaching-in-bijnor-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद में रुककर धर्म प्रचार कर रहे थे विदेशी नागरिक, एलआईयू रिपोर्ट के बाद पुलिस एक्टिव, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद में रुककर धर्म प्रचार कर रहे थे विदेशी नागरिक, एलआईयू रिपोर्ट के बाद पुलिस एक्टिव, नोटिस जारी
Tue, 15 Oct 2019 01:49 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूरिस्ट वीजा पर आए थाईलैंड व मलयेशिया के 14 नागरिक यूपी में बिजनौर जिले की एक मस्जिद में रुककर धर्म प्रचार कर रहे थे। एलआईयू (लोकल इंटेलीजेंस यूनिट) की रिपोर्ट के बाद एसपी ने इन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस मिलने के बाद यह सभी अपने वतन लौट गए।
विज्ञापन
एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि एलआईयू स्टाफ को जानकारी मिली कि ये लोग मंडावर के मोहल्ला मिर्दगान में जामा मस्जिद में शरण लेकर धार्मिक प्रचार प्रसार कर रहे हैं। टीम जांच के लिए वहां गई तो थाईलैंड के हासेह, बांग चौरेहन, कावैन माऐ, शेर मसोक, भौंग, हेम्माद, हम्माद, कोगनुई, लोईयोह, मीसो, हुदोरोर निंग, तामोंग, पैन सूक और मलयेशिया के मलिक बिन इस्माइल मस्जिद में ठहरे हुए मिले।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अदालत ने सात बांग्लादेशी नागरिकों को किया रिहा, देवबंद से हुए थे गिरफ्तार
विज्ञापन
वहीं एलआईयू ने अपनी रिपोर्ट एसपी को सौंप दी। इनको भविष्य में टूरिस्ट वीजा पर धर्म प्रचार नहीं करने की नसीहत और ऐसा करते पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पहली बार विदेशी धार्मिक प्रचार प्रसार करते हुए पकड़े गए हैं। अब एलआईयू बाकी देशों से आने वाले लोगों की गतिविधियों पर पूरी नजर रखेगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/