{"_id":"62b4b4058970800f2907f406","slug":"circle-rate-will-increase-by-30-to-40-percent-in-the-district-bijnor-news-mrt5941379166","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 30 से 40 फीसदी बढ़ जाएंगे सर्किल रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 30 से 40 फीसदी बढ़ जाएंगे सर्किल रेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 30 से 40 फीसदी बढ़ जाएंगे सर्किल रेट
बिजनौर। जिलेभर में सर्किल रेट बढ़ने जा रहे हैं, इसके लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। करीब 30 से 40 फीसदी इजाफा होगा। एक अगस्त से नए सर्किल रेट की व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। पांच सालों के बाद यह बढ़ोतरी हो रही है। बीच में कोरोना काल की वजह से सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए थे।
डीएम की अध्यक्षता में गठित हुई टीम ने सर्किल रेट की बढ़ोतरी को किया गया सर्वे का काम पूरा कर लिया है। नए सर्किल रेट का निर्धारण भी लगभग हो गया है। बता दें कि प्रशासन की ओर से जमीनों के सर्किल रेट तय किए जाते हैं। हर साल सर्किल रेट में संशोधन होता है। सर्किल रेट बढ़ाने के सर्वे के लिए डीएम की अध्यक्षता में समिति बनाई जाती है। जमीन के सर्किल रेट के हिसाब से मकान, दुकान आदि खरीदने वालों को स्टांप ड्यूटी लगानी पड़ती है। सर्किल रेट बढ़ने से स्टांप का खर्च भी बढ़ जाता है।
आमतौर पर जमीन के सर्किल रेट और वास्तविक दाम में काफी अंतर होता है। स्टांप ड्यूटी के रूप में सरकार को राजस्व मिलता है। प्रशासन की ओर से आखिरी बार साल 2017 में सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई थी। पहले नोटबंदी का असर और बाद में कोरोना से मंदी छा गई थी। इससे जमीन की खरीद फरोख्त पर भी असर पड़ा था। ऐसे में सर्किल रेट में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। अब सर्किल रेट बढ़ाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। बाकायदा निर्धारण हो चुका है, एक अगस्त से नई व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन
महंगा हो जाएगा जमीन खरीदना
सर्किल रेट बढ़ जाने के बाद मकान, दुकान या प्लॉट और खेती की जमीन खरीदना भी महंगा हो जाएगा। बैनामा कराते हुए अधिक कीमत के स्टांप लगाने होंगे। बताया जा रहा है कि तीस से चालीस फीसदी इजाफा होने जा रहा है।
सर्किल रेट को लेकर सर्वे का काम अंतिम चरण में है। शीघ्र ही नए सर्किल रेट निर्धारित कर दिए जाएंगे। जिले में एक अगस्त से नए सर्किल रेट लागू होने हैं
- अरविंद कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व
ये रहेंगे प्रति वर्ग के हिसाब से प्रमुख जगहों के रेट
क्षेत्र अकृषक भूमि की दर वाणिज्यिक भवन का मूल्य
चांदपुर की चुंगी से रोडवेज वर्कशॉप 15000 44000
रेलवे फाटक से चक्कर रोड तक 30000 56000
शक्ति चौराहे से सैंट मैरी स्कूल तक 30000 65000
सैंट मैरी चक्कर रोड से खन्ना पेट्रोल पंप 20000 41000
खन्ना पेट्रोल पंप से वीएसडी स्कूल तक 13000 30500
नुमाइश ग्राउंड चौराहे से पेट्रोल पंप तक 28000 56000
पेट्रोल पंप से व्यंजन वाटिका 10000 23000
रामलीला चौराहे से चक्कर रोड तक झालू रोड 17000 38000
व्यंजन वाटिका से खेड़की मोड़ 9000 20000
चक्कर रोड से रेलवे फाटक झालू रोड 7000 20000
जिला अस्पताल से चक्कर रोड 15000 32000