फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Choose the field of your interest Youth: Dr. Ambika

बिजनौर - अपनी रुचि का क्षेत्र चुनें युवा : डाॅ. अंबिका

Mon, 31 Jul 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 31 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Choose the field of your interest Youth: Dr. Ambika
- भुईयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भुईयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी की ओर से रविवार को 9वां प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें समाज के वर्ष-2023 के करीब 150 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिल्ली एम्स की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अंबिका सिंह ने छात्र-छात्राओं को अपनी रुचि का क्षेत्र चुनने के लिए प्रेरित किया।
रविवार को नगर के बैंक्वेट हाॅल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि डाॅ. अंबिका सिंह ने कहा कि सफलता एकदम नहीं मिलती। इसलिए असफलता पर निराश न हों। अपनी संस्कृति को न त्यागें, बुजुर्गाें का सम्मान करें। अति विशिष्ट अतिथि पूर्व सहायक निदेशक ईडी सुशील कुमार ने कहा कि सफलता मुश्किल नहीं होती, लेकिन इसके लिए सही दिशा में मेहनत करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अधीक्षक कस्टम सुरेंद्र सिंह, ईई सत्यपाल सिंह, केपी सिंह, देशराज सिंह, केपी सिंह, नंदकिशोर, डालचंद भुईयार, जयदीप सिंह, मेहर सिंह ठेकेदार, डॉ. संजय सिंह, डाॅ. यशपाल सिंह, सूरज सिंह आदि ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दयाराम भामड़ा, संचालन समिति अध्यक्ष राजेंद्र कुमार एवं महामंत्री केशव शरण ने किया। कार्यक्रम में टीकम सिंह, गुरदास भुईयार, हरिप्रकाश, राहुल कुमार, गजेंद्र सिंह, पंकज कुमार, उमेश कुमार, गिरिराज सिंह, तेजपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें किया गया सम्मानित
सीबीएसई-आईसीएसई 12वीं में अच्छे अंक पाने वाले आर्यन, खुशी सिंह एवं कीर्तिका एवं यूपी बोर्ड से इंटर में छात्र आयुष कुमार, प्रिंस पंवार एवं अनुज तथा सीबीएसई-आईसीएसई 10वीं में इशिका देशवाल, सुदित श्रीमाली एवं वैभव कुमार, यूपी बोर्ड हाईस्कूल में विवेक कुमार, आर्यन कुमार एवं गायत्री सिंह को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में नकद धनराशि के साथ सामान्य ज्ञान की पुस्तकें, स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed