फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CHO will find TB patients at Health and Wellness Center

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सीएचओ ढूंढेंगे टीबी रोगी

Sun, 21 Aug 2022 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
CHO will find TB patients at Health and Wellness Center
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सीएचओ ढूंढेंगे टीबी रोगी
विज्ञापन

बिजनौर। टीबी को 2025 तक खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शासन की ओर से एक बार फिर दिशा निर्देश जारी कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सीएचओ स्तर से टीबी मरीजों को चिह्नित करने के लिए कहा गया है। इसके लिए उन्हें ट्रेनिंग भी दे दी गई है। जिले के 137 सीएचओ अब हर माह टीबी के मरीज को खोजकर उनका इलाज करवाना सुनिश्चित करेंगे।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. बीएस रावत ने बताया कि वर्ष 2025 तक देश से टीबी समाप्त करने के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। प्रदेश में हर साल दूसरे और त्रैमास में टीबी के मरीज अधिक संख्या में चिह्नित होते हैं। टीबी मरीज के जल्द चिह्नित करने के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सीएचओ को ट्रेनिंग दी गई है। अब यह मरीज को ढूंढ कर उसका स्पुटम लेकर जांच के लिए नजदीकी पीएचसी लैब में भेजेंगे। पीएचसी स्तर पर ही रिपोर्ट मरीज को मिल जाएगी। सीएचओ मरीज में टीबी की पुष्टि होने पर उसकी रिपोर्ट बनाकर विभाग को देंगे।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि शासन की ओर से इस साल 8700 टीबी मरीज खोजने का लक्ष्य विभाग को दिया है। इसमें से 5812 को विभाग चिह्नित कर चुका है, जो इलाज पर हैं। इस तरह 72 फीसदी लक्ष्य को विभाग हासिल कर चुका है। क्षय रोगियों को खोजकर लगातार फॉलोअप कर उसे ठीक करने का प्रयास विभाग की ओर से लगातार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed