{"_id":"57fe885f4f1c1b833928e64a","slug":"children-will-meet-new-guru","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई शिक्षक विहीन स्कूलों में बच्चों को मिलेंगे नए गुरु जी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई शिक्षक विहीन स्कूलों में बच्चों को मिलेंगे नए गुरु जी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 13 Oct 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में लंबे अर्से से शिक्षकों की प्रमोशन की मांग पूरी होने को है। दशहरा के पर्व पर शिक्षकों की प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 114 शिक्षकों को प्रमोशन का लाभ मिलेगा। कई शिक्षक विहीन स्कूलों में बच्चों को गुरु जी के दर्शन होंगे।
पिछले कई महीनों से प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक प्रमोशन देने की मांग कर रहे थे। बीएसए ने कई बार प्रमोशन के लिए वरिष्ठता सूची प्रकाशित की थी। दशहरा अवकाश से पूर्व प्रमोशन सूची में आ रहे शिक्षकों की काउंसिलिंग कराई गई। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने ऐसे विद्यालयों की सूची प्रकाशित की जिन स्कूलों में शिक्षक नहीं है। अध्यापिकाओं को स्कूल आवंटित करने के लिए काउंसिलिंग भी कराई गई। इसके बाद शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों को प्रमोशन देने के लिए शिक्षकों की काउंसिलिंग की गई।
बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक वरिष्ठता सूची में आ रहे 114 शिक्षकों को प्रमोशन दिया जाना था। जिनकी काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कुछ शिक्षकों को प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और कुछ शिक्षकों को जूनियर हाई स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर पदोन्नति दी जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक दो दिन के भीतर प्रमोशन की सूची जारी कर दी जाएगी। वहीं प्रमोशन के लिए की गई काउंसिलिंग से शिक्षक खुश है। शिक्षक अवनीश कुमार, पंकज कुमार, राजेश सिंह का कहना है कि त्योहार के मौके पर प्रमोशन मिलने से खुशी दोगुनी हो जाएगी।