फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Children will learn to read in games in pre-class workshop

कक्षा पूर्व कार्यशाला में खेल-खेल में पढ़ना सीखेंगे बच्चे

Sat, 13 Feb 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Children will learn to read in games in pre-class workshop
नजीबाबाद के बीआरसी कार्यालय पर नई शिक्षा नीति के शिक्षण कार्य का प्रशिक्षण देते ट्रेनर। - फोटो : NAZIBABAD
कक्षा पूर्व कार्यशाला में खेल-खेल में पढ़ना सीखेंगे बच्चे
विज्ञापन

नजीबाबाद। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कक्षा पूर्व कार्यशाला में खेल-खेल में बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करेंगे। जिससे बच्चों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी।
शिक्षा विभाग की ओर से बीआरसी नजीबाबाद में आयोजित चार दिवसीय कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बाल विकास एवं पुष्टाहार की सीडीपीओ रेखा आंबेडकर, एआरपी अर्चना त्यागी, गजाला परवीन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कक्षा पूर्व कार्यशाला में तीन से छह साल के बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा के बारे बताया गया। प्रशिक्षकों ने खेल-खेल में बच्चों को शिक्षा देने, बच्चों की शिक्षा में गुणवत्ता लाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

एआरपी अर्चना त्यागी ने बताया कि कक्षा पूर्व कार्यशाला के तहत प्राथमिक विद्यालयों में प्री प्राइमरी कक्षाएं लगाई जाएंगी। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जूनियर नर्सरी, सीनियर नर्सरी की कक्षाएं संचालित होंगी। इन कक्षाओं में तीन से छह साल के बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देकर कक्षा एक में प्रवेश के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्री प्राइमरी कक्षाओं से प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा में गुुणवत्ता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed