फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Children will get milk in government schools

सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलेगा दुध

Tue, 14 Dec 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Children will get milk in government schools
सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलेगा दूध
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में श्री सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट बेंगलुरुके द्वारा एक नई पहल की गई है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत अब सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को प्रतिदिन प्रोटीन युक्त दूध मिलेगा। इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव ने जूनियर हाई स्कूल हकीकतपुर प्रयाग से किया।

ट्रस्ट के प्रतिनिधि गौरव भारद्वाज ने बताया कि ट्रस्ट इस समय शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण तीन क्षेत्रों में काम कर रहा है। इस समय पोषण योजना के तहत देश के पांच लाख बच्चों को प्रतिदिन सुबह का नाश्ता उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके चलते जिले के पांच स्कूलों में यह योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत प्रतिदिन बच्चों को पौष्टिक तत्वों से युक्त दूध दिया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव ने इस विद्यालय के साथ चार अन्य विद्यालयों नजीबाबाद के रायपुर खास, आकू के साहनपुर नवादा, किरतपुर के कम्हेड़ा और शादीपुर प्रथम के प्रधानाध्यापकों को दूध बनाने की सामग्री सौंपी। इसके साथ ही हकीकतपुर प्रयाग के बच्चों को अपने हाथ से दूध पिलाकर योजना का शुभारंभ किया। पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर, किरतपुर बलॉक प्रमुख अंकित चौधरी, गौरव भारद्वाज और विद्यालय की प्रधानाध्यापक गुलशन गुप्ता शामिल रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम में ट्रस्ट की ओर से प्रो. बुद्धि प्रकाश, अनिल भारद्वाज, अशोक शर्मा तथा शिक्षक आनंदपाल सिंह, बबीता, शिवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed