फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Children will get home like atmosphere in Piku

पीकू में बच्चों को मिलेगा घर जैसा माहौल

Thu, 02 Sep 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Children will get home like atmosphere in Piku
बिजनौर में जिला अस्पताल में बनी पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट। - फोटो : BIJNOR
पीकू में बच्चों को मिलेगा घर जैसा माहौल
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के मद्देनजर जिला अस्पताल में बच्चों के लिए बनाये गए पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में बच्चों को घर जैसा माहौल मिलेगा। शासन के निर्देश पर इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए दस बैड वाले इस वार्ड मेें खिलौने और दीवारों पर कार्टून बनेंगे, जिससे बच्चे बीमारी से न डरें।
शासन के निर्देश पर बच्चों को कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बचाने के लिए जिला अस्पताल में पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) की स्थापना कराई गई थी। यहां पर बच्चों के उपचार के लिए आधुनिक जांच उपकरण उपलब्ध हैं। यहां पर ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए सभी बैड पर पाइप लाइन की व्यवस्था कर दी गई है। विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आई तो इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर होगा। इसके पीछे एक कारण ये है कि अभी तक बच्चों का टीकाकरण नहीं हो पाया है, जबकि 18 प्लस वाले जिले के 12 लाख से अधिक लोगों को एंटी कोविड वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया जा चुका है।
विज्ञापन

सीएमएस डा. अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि वैसे तो पीकू वार्ड में करीब करीब सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। जिला अस्पताल में दस बेड का पीआईसीयू तैयार किया गया है। यहां पर बच्चों के उपचार के लिए वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की पर्याप्त सुविधा है। शासन ने पीआईसीयू में भर्ती होने वाले बच्चों को घर जैसा माहौल देने के निर्देश दिए हैं, जिससे कि बच्चे बीमारी से डरें नहीं। उन्होंने बताया कि खिलौनों के साथ दीवार पर कार्टून लगवाने सहित बाकी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed