स्विमिंग पूल में बच्चों ने तैराकी की
बिजनौर, धामपुर। किड्स स्कूल में बच्चों ने स्विमिंग पूल में तैराकी की। पूल पार्टी गेम्स का आयोजन किया गया।
दुर्गा पब्लिक स्कूल में शनिवार को पूल पार्टी गेम्स का आयोजन किया। किड्स स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसी दौरान बच्चों ने मिकी माउस में भी कूद कर बहुत आनंद लिया। प्रबंधक आशीष प्रताप सिंह ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। स्विमिंग पूल में खेलने वाले बच्चों में नारायणी गुप्ता, गारवि चौहान, प्रीत जुनेजा, सानवी राजपूत, कवलीन कौर, अक्षरा , रुद्राक्ष, दिव्यम ,शार्दुल, अर्णव चौहान, खुशांश, स्नेहल दुआ रहे। शिक्षिका सिमरन कपूर, हरप्रीत कौर, नंदिनी भारद्वाज, कुसुम लता ने बच्चों की देखरेख की। संवाद