{"_id":"62210d2da8a9b97a6e1aa872","slug":"children-s-education-will-be-done-according-to-the-calendar-dhampur-news-mrt579136769","type":"story","status":"publish","title_hn":"निपुण भारत मिशन के तहत साप्ताहिक आधार पर विशेष कैलेंडर के हिसाब से होगी बच्चों की होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निपुण भारत मिशन के तहत साप्ताहिक आधार पर विशेष कैलेंडर के हिसाब से होगी बच्चों की होगी पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलेंडर के हिसाब से होगी बच्चों की पढ़ाई
धामपुर। स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग की ओर से निपुण भारत मिशन के तहत बाल वाटिका से लेकर प्राइमरी और उच्च प्राइमरी स्कूलों में सौ दिवसीय राष्ट्रव्यापी पठन-पाठन अभियान की शुरूआत हो चुकी है। इसके अंतर्गत शिक्षक छात्र-छात्राओं को साप्ताहिक आधार पर विशेष कैलेंडर के तहत विभिन्न गतिविधियों के साथ शिक्षण कार्य करायेंगे।
खंड शिक्षा अधिकारी योगेश पाल ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय की ओर से पांच जुलाई 2021 से निपुण भारत मिशन का शुभारंभ किया गया है। जिसके तहत बाल वाटिका (आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे) से कक्षा 8 तक के विधार्थी भाग लेंगे। इसके लिए अलग अलग तीन समूह बनाए गए हैं। बाल वाटिका के बच्चों को वीडियो के माध्यम से सोमवार के दिन कुत्ते के अंडे, मंगलवार को चिड़िया रानी की कविता, बुधवार को चलता पहाड़, बृहस्पतिवार को चांद पर जाने की कहानी, शुक्रवार को नीम सराय, शनिवार को लालची कुत्ता, कक्षा एक व दो के बच्चों को वीडियो के माध्यम से सोमवार को किसने सुना, मंगलवार को मेरी मछली, नहीं, मेरी मछली, बुधवार को एक अकेली नागफनी, बृहस्पतिवार को मेट्रो की सैर, शुक्रवार को घर, शनिवार को लाल परी, कक्षा तीन, चार व पांच के बच्चों को सोमवार को ब्रेव रीमा, मंगलवार को कहानी छुटकी उल्ली, बुधवार को पीपल का पेड़, बृहस्पतिवार को बैठा आस लगाये, शुक्रवार को क्लाउड पार्टी, शनिवार को भालू ने खेली फुटबॉल तथा कक्षा छ:, सात व आठ के बच्चों को सोमवार को दी फिश प्रिंसेज एंड पैराना, मंगलवार को बिल्लियों की दावत, बुधवार को किंग ऑफ ट्री, बृहस्पतिवार को हवा, शुक्रवार को लैट्स प्ले फुटबॉल, शनिवार को कविता अगर पेड़ भी चलते होते, की कहानियों को वीडियो के माध्यम से समझाया जाएगा। (संवाद)
गतिविधियों की फोटो, वीडियो की दीक्षा पोर्टल पर होगी समीक्षा : योगेशपाल, बीईओ धामपुर
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षक इन गतिविधियों का अभ्यास कराने के संबंध में शिक्षा मंत्रालय की गाइड लाइन के आधार पर दीक्षा पोर्टल, एनसीईआरटी वेबसाइट, एनबीटी वेेबसाइट, लिटरेसी क्लाउड आदि के माध्यम से वीडियो तैयार करने के बाद विभाग को पोर्टल पर सेंड कर अवगत करायेंगे। जिससे गतिविधियों की समीक्षा की जा सके। पता लगाया जा सकें कि शिक्षक किस प्रकार से बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
मंत्रालय के विशेष कैलेंडर के हिसाब से होगी स्कूलों में गतिविधियां
बीईओ ने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू हो जाने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से मिशन प्रेरणा को बदलकर अब निपुण भारत मिशन के नाम से परिवर्तित किया गया है। जिसके तहत मंत्रालय की ओर से विशेष कैलेंडर जारी किया गया है। जारी विशेष कैलेंडर के हिसाब से ही किस दिन क्या पढ़ाया जाना है, इसे निश्चित कर दिया गया है। इसके तहत बच्चों ने नियमित रूप से संवाद होना भी जरूरी होगा।