फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Children of poor will be able to study in convent schools

कान्वेंट स्कूलों में पढ़ सकेंगे गरीबों के बच्चे

Thu, 17 Feb 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Children of poor will be able to study in convent schools
कान्वेंट स्कूलों में पढ़ सकेंगे गरीबों के बच्चे
विज्ञापन

बिजनौर। गरीबों के बच्चों को भी कान्वेंट स्कूलों में पढ़ने का मौका मिलेगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। तीन चरणों में ऐसे बच्चों का प्रवेश कान्वेंट स्कूलों में कराया जाएगा। बच्चों के अभिभावक दो मार्च से प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
शासन के निर्देश पर इस बार भी दुर्बल वर्ग के छात्र-छात्राओं को कान्वेंट स्कूलों में पढ़ने का मौका मिल सकेगा। शासन से आए निर्देश के बारे में बीएसए ने बताया कि दुर्बल वर्ग के छात्र-छात्राओं का कक्षा एक एवं नर्सरी कक्षाओं में प्रवेश के लिए दो मार्च से आवेदन लिए जाएंगे। कन्वेंट स्कूलों में प्रवेश तीन से सात वर्ष की आयु के छात्र-छात्राओं के लिए जाएंगे। बीएसए जय करण यादव के मुताबिक बच्चों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि प्रवेश की प्रक्रिया तीन चरणों में चलाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रथम चरण में दो मार्च से 25 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में दो अप्रैल से 23 अप्रैल तक प्रवेश के लिए आवेदन लिए जाएंगे। उसके बाद दो मई से 23 जून तक बच्चों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के उपरांत लाटरी व्यवस्था से पात्र छात्र-छात्राओं का प्रवेश कान्वेंट स्कूलों में कराया जाएगा। दूसरे चरण की लाटरी 28 अप्रैल तथा तीसरे चरण की प्रवेश की लाटरी प्रक्रिया 25 जून को की जाएगी। बीएसए ने बताया कि संबंधित अभिभावक छात्र-छात्राओं के आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed