फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Child models created by attractive models

बाल वैज्ञानिकों ने बनाए आकर्षक मॉडल

Fri, 15 Mar 2019 12:01 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Fri, 15 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Child models created by attractive models
बिजनौर के इंदिरा बाल भवन में मॉडल प्रदर्शन के दौरान बच्चों से जानकारी लेते डीएम सुजीत कुमार। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  बेसिक शिक्षा विभाग की ओर ये राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आयोजित टीएलएम मेले व जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। विज्ञान गणित मॉडल प्रतियोगिता में सूरज कुमार प्रथम, विज्ञान क्विज में मो. जैद प्रथम, निबंध प्रतियोगिता में दिशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि डीएम सुजीत कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने परिषदीय स्कूलों में शिक्षण का अच्छा माहौल तैयार करने पर जोर दिया तथा छात्रों द्वारा तैयार किए गए मॉडल भी सराहे। प्रतियोगिताओं में विजयी रहे छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इंदिरा बाल भवन में बीएसए महेश चंद्र, डीसी प्रशिक्षण धनपाल, डीसी निर्माण सलीम अख्तर बेग की देखरेख में टीएलएम मेले तथा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत कई प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम सुजीत कुमार ने किया। डीएम ने शिक्षकों व छात्रों द्वारा टीएलएम के लगाए गए स्टॉल भी देखे तथा टीएलएम को    सराहा। उन्होंने टीएलएम का प्रयोग शिक्षण कार्यों में करने पर जोर दिया। इसके उपरांत डीएम ने डीसी धनपाल सिंह की देखरेख में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्रों के कार्यों को भी परखा। डीएम ने छात्रों द्वारा तैयार किए मॉडल देखे तथा उन्हें     सराहा। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में ब्लॉक कोतवाली की समरीन प्रथम , हल्दौर के नितिन द्वितीय     तथा किरतपुर के मोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में सूरज प्रथम, पोस्टर में रफत जहां द्वितीय व आफरीन तृतीय स्थान पर रहीं।  निबंध में किरतपुर की दिशा प्रथम, आरती द्वितीय व लवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्विज में अल्हैपुर के जैद प्रथम रहे। विनीत द्वितीय व आदित्य भारती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी प्रशिक्षण धनपाल सिंह ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के    बारे में विस्तार से जानकारी दी। विजयी रहे छात्र छात्राओं को बीएसए महेश चंद्र जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार ने इनाम की धनराशि के चैक देकर संमानित किया। प्रथम स्थान पर रहे छात्रों को पांच हजार, दूसरे स्थान   पर आए छात्रों को तीन तथा तीसरे स्थान पर रहे छात्रों को दो-दो   हजार रुपये के चेक दिए गए। कार्यक्रम में बीईओ शिव कुमार, अजय कुमार, सुभाष चंद्र, देशराज वत्स, ताजवीर सिंह देवरा, तारिक अलीम, नवीन चौधरी, टीकम सिंह, तापस मंडल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुहेल   अख्तर बेग ने किया।

इन शिक्षकों को भी मिला इनाम
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत स्कूलों में अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। डीसी धनपाल सिंह ने बताया कि शिक्षक गुलशन गुप्ता, लुबना, रामअवतार, शिवा अग्रवाल, दीपक सैनी, सोनम रानी, कैलाशवती, सुभाष चंद्र, राज रानी, विनीत कुमार, सैफाली व विकास कुमार को दो-दो हजार रुपये के चेक देकर बीएसए द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा 12 छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में शिक्षक मो. मारूफ, आदेश पाल, संजय राणा, के डी आर्य, मुजीबुर्रहमान आदि ने सहयोग किया।

टीएलएम सराहे गए, हुए सम्मानित
इंदिरा बाल भवन में बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की ओर से टीएलएम मेला भी आयोजित किया गया। प्रत्येक ब्लॉक के पांच-पांच स्कूलों की ओर से शिक्षण सहायक सामग्री के स्टॉल लगाए गए थे। मेले में स्टॉलों में पर टीएलएम की खूब धूम रहे। डीएम सुजीत कुमार स्टॉल देखे तथा शिक्षकों से टीएलएम का उपयोग शिक्षणकार्यों में करने को कहा। इस मौके पर टीएलएम लेकर आए जिले के करीब 55 शिक्षक व शिक्षिकाओं को प्रशस्तिपत्र देकर बीएसए, डीसी धनपाल, बीईओ शिव कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। मेले में शिक्षक जितेंद्र सिंह, शिक्षिका संजुला देवी, नुसरत जहां, प्रियंका कुशवाहा, हल्दौर के अमित त्यागी, सूची गुप्ता, वरुण खन्ना, नीतू, अंकित कुमार, सुहेल अख्तर बेग आदि का भरपूर सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed