फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Child dies, three injured due to falling roof of dilapidated house

जर्जर मकान की छत गिरने से बालक की मौत, तीन घायल

Tue, 09 Aug 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Child dies, three injured due to falling roof of dilapidated house
बिजनौर के मोहल्ला खत्रियान में मकान की छत गिरने से हुई बच्चे की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। जर्जर मकान की छत गिरने से दंपती और उनके दो बेटे मलबे में दब गए। आस पास के लोगों ने मलबा हटाकर चारों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पांच साल के बालक की मौत हो गई। दंपती को मामूली चोट आई है, जबकि इनके आठ वर्षीय बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और मदद का भरोसा आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बिजनौर शहर के मोहल्ला खत्रियान में इकरार (35) पुत्र इंतेखाब, पत्नी सन्नो और पांच बच्चों के संग दो कमरों के मकान में रहता है। यह मकान जर्जर हालत में था, पिछले दिनों एक दीवार गिरी थी, जिसे ठीक कर लिया गया था। अब सोमवार की दोपहर इकरार अपनी पत्नी और दो बेटों सैफ (आठ) व कैफ (पांच) के साथ कमरे में सोये हुये थे। इस दौरान मकान का लिंटर भरभराकर गिर पड़ा। तेज आवाज सुनकर मोहल्लेवासी मौके की ओर दौड़ पड़े। मोहल्लेवासियों ने मलबे हटाकर चारों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक कैफ की मौत हो गई। वहीं सैफ गंभीर घायल हो गया, दंपती को मामूली चोट आई।
विज्ञापन

जाटान पुलिस चौकी प्रभारी जुगेंद्र तेवतिया ने मौके पर पहुंचकर घायल बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। उधर पांच वर्षीय बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने मृतक बालक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। एसडीएम सदर मोहित कुमार, सीओ सिटी अनिल कुमार ने घटनास्थल का मुआयना कर आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। उधर चेयरपर्सन के पति शमशाद अंसारी ने बताया कि वे इस दुख में शामिल हुए। जो आज की जरूरत थी, उसे पूरा कराया गया। मकान निर्माण में भी परिवार का सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed