{"_id":"68b5e345fc38ff4a4503ce1e","slug":"child-dies-after-injection-clinic-sealed-bijnor-news-c-27-1-bij1007-159003-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: इंजेक्शन लगाने के बाद बालक की मौत, क्लीनिक किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: इंजेक्शन लगाने के बाद बालक की मौत, क्लीनिक किया सील
Mon, 01 Sep 2025 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात। रविवार को ग्राम पुरैनी में इंजेक्शन लगाने के बाद एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मामले में परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा किया। सूचना पर नोडल अधिकारी ने क्लीनिक सील कर दिया है। उनका कहना है कि आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनी के मोहल्ला जमालपुर निवासी वाजिद का छह वर्षीय पुत्र सुफियान नजला-जुकाम से पीड़ित था। सुफियान की दादी इलाज के लिए उसे गांव के डॉक्टर नवनीत के पास ले गई। आरोप है कि डॉक्टर ने सुफियान को इंजेक्शन लगा दिया। इसके कुछ देर बाद ही बच्चे की मौत हो गई।
इसके बाद ग्रामीण चिकित्सक के क्लीनिक पर एकत्र हो गए और मामले की जानकारी नगीना तहसील के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद देशवाल को दी गई।डॉ. प्रमोद देशवाल ने आरोपी डॉक्टर नवनीत का क्लीनिक सील कर दिया। उधर, इस मामले में पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ गया है।