{"_id":"5ec6be228ebc3e902e76b599","slug":"chief-minister-talked-to-the-chairman-of-self-help-groups-bijnor-news-mrt482797235","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने स्वयंसहायता समूहों के अध्यक्ष से की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने स्वयंसहायता समूहों के अध्यक्ष से की बात
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों के अध्यक्ष से की बात
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षों से संचालित योजनाओं को लेकर वीडियो कांफ्रेेंसिंग के जरिये बात की। मुख्यमंत्री ने कहा है कि समूहों को रोजगार की कमी नहीं रहेगी। जिला बिजनौर के समूहों को रोजगार बढ़ाने के लिए ग्यारह करोड़ दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मोहम्मदपुर देवमल, हल्दौर ब्लॉक के दस सहायता समूह के अध्यक्षों को बुलाया गया था। मुख्यमंत्री ने मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के गांव रसीदपुर गढ़ी में संचालित समूह की अध्यक्ष रीता शर्मा से करीब दस मिनट तक बात की है। रीता शर्मा ने बताया की मुख्यमंत्री ने पूछा कि आपका समूह क्या काम कर रहा है। कहा कि समूहों को रोजगार की कमी नहीं होगी। समूह की महिलाएं बेसिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं की यूनिफॉर्म सिलेंगी। स्वेटर तैयार करने का काम भी समूहों को ही मिलेगा। महिलाओं से पेंट, शर्ट आदि रेडीमेड गार्मेंट्स तैयार कराई जाएगी। शासन तैयार माल को बाहर सप्लाई करने की योजना बना रहा है। मुख्यमंत्री को बताया गया कि समूह ने पंद्रह हजार मास्क तैयार करे हैं। मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन में दिल्ली से आए कामगार सुशील कुमार से भी बात की। डीएम रमाकांत पांडेय ने उसे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत टूल किट दी है। आरएलएम के उपायुक्त ज्ञान सिंह ने बताया कि जिले के 1024 समूहों को रोजगार बढ़ाने के लिए ग्यारह करोड़ दिया गया है। मुख्यमंत्री ने पैसा समूहों के खाते में भेजने का शुभारंभ किया है।