फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chief Minister's visit revolved around cultural heritage and development

सांस्कृतिक विरासत और विकास के इर्दगिर्द रहा मुख्यमंत्री का दौरा

Mon, 05 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's visit revolved around cultural heritage and development
सांस्कृतिक विरासत और विकास के इर्दगिर्द रहा मुख्यमंत्री का दौरा
विज्ञापन

बिजनौर। सीएम योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय दौरा जिले की सांस्कृतिक विरासत और विकास के इर्दगिर्द रहा, लेकिन विदुर नीति के तीर से जिले की राजनीति को भी साध गए। जनसभा में विकास योजनाओं के बारे में ही नहीं बताया, बल्कि महात्मा विदुर का मान भी बढ़ा गए। जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर संगठन की नब्ज टटोली, उद्यमियों से संवाद कर जुड़ाव का अहसास कराया।
शनिवार को नई पुलिस लाइन में हुई जनसभा में सीएम ने सीधे तौर पर लोकसभा चुनाव का जिक्र तो नहीं किया और न ही वोटों की अपील की। फिर भी कहीं न कहीं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिले की राजनैतिक जमीन की उर्वरता बढ़ाने का प्रयास जरूर समझा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने 18 घंटे का वक्त बिताया। आते ही मालन के तट पर पहुंचे और नदी संस्कृति के सहारे हिंदुत्व के एजेंडे को धार दी। इसके बाद जनसभा की। जिसमें बिजनौर का 12 बार जिक्र किया।
विज्ञापन

महात्मा विदुर और दुष्यंत-शकुंतला भी उनके भाषण के केंद्र में रहे। कानून व्यवस्था में सुधार होने की बात कहते हुए उपलब्धियां गिनाईं। इसके बाद कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के संग बैठक कर सुझाव मांगे। रात्रि भोज में जनप्रतिनिधियों को भोजन करा एक साथ आने को कहा। सीएम के इस दौरे के बाद जनप्रतिनिधियों में पनप रही गुटबंदी भी अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। बता दें कि पिछले दिनों ही जिला पंचायत की राजनीति को लेकर पार्टी में गुटबंदी साफ नजर आई। पार्टी के ही जिला पंचायत सदस्य आयुष चौहान ने जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इस घटनाक्रम में पर्दे के पीछे से पार्टी के ही कई जिम्मेवार लोगों का हाथ रहा। हालांकि इस मामले को लेकर आयुष चौहान का पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया। सीएम के दौरा हुआ तो सभी एक साथ नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed