फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chetan's special attachment with Bijnor

बिजनौर से रहा चेतन का खास लगाव

Sun, 16 Aug 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chetan's special attachment with Bijnor
नींदडू में चेतन चौहान का स्वागत करते लोग।फाइल फोटो - फोटो : BIJNOR
बिजनौर से रहा चेतन का खास लगाव
विज्ञापन

बिजनौर। प्रदेश सरकार के मंत्री चेतन चौहान का बिजनौर जिले से खास लगाव रहा। वे यहां खूब आते जाते थे। बिजनौर के तमाम भाजपा नेता भी उनके संपर्क में रहते थे। ये अपनी समस्या भी मंत्री को बताते थे। चेतन चौहान भी बिजनौर के नेताओं के साथ लोगों की मदद करते थे।
चेतन चौहान मुरादाबाद जिले के रहने वाले थे। लेकिन बिजनौर से उनका काफी जुड़ाव रहा। 1991 में चेतन चौहान अमरोहा लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े। बिजनौर जिले की दो विधानसभा स्योहारा व धामपुर उस समय अमरोहा लोकसभा में आती थीं। चेतन चौहान का चुनाव के दौरान बिजनौर में खूब आना जाना रहा। कई लोगों से उनके गहरे संबंध रहे। चुनाव के दौरान बिजनौर के तमाम लोग उनका चुनाव लड़ाने में सक्रिय रहे। इस दौरान बिजनौर के भाजपा के डा. तेजपाल वर्मा जिलाध्यक्ष थे। तेजपाल वर्मा से भी चेतन चौहान के गहरे संबंध थे। इसके अलावा सीए अतुल गुप्ता, दुष्यंत चौहान, पूर्व मंत्री महावीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम कर्णवाल के भी मंत्री से नजदीकी रही है। डॉ. तेजपाल वर्मा के मुताबिक 1996 में भी चेतन चौहान ने अमरोहा सीट से चुनाव लड़ा व दूसरी बार सांसद बने। तब भी वे बिजनौर खूब आए। 1998 में दोबारा हुए लोकसभा चुनाव में वे हार गए। एक साल पहले मंत्री रहते वे मुजफ्फरनगर जाते समय बिजनौर डाक बंगले पर रुके थे। भाजपा के पुराने साथियों से खूब बातचीत की थी। बिजनौर होकर वे कहीं भी जाते थे तो बिजनौर जरूर रुकते थे। बिजनौर के पुराने साथियों से उनकी बातचीत होती रहती थी। अभी भी वे उनसे मोबाइल पर खूब बतियाते थे।
विज्ञापन

क्रिकेट टीम से था बेहद लगाव
चेतन चौहान का क्रिकेट से जुड़ाव रहा है। उन्हें देश की क्रिकेट टीम की खूब चिंता रहती थी। कई बार बिजनौर आने पर उन्होंने देश की क्रिकेट टीम के बारे में बेबाकी से बातचीत की। युवा क्रिकेटरों को आगे लाने को वे हमेशा तैयार रहते थे। टीम की खामियों को दूर करने के लिए वे खुलकर बोलते थे। अपने जमाने के क्रिकेट व टीम के साथियों के बारे में खूब बात करते थे। क्रिकेट टीम के अब शिखर पर रहने पर वे बेहद खुश रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed