{"_id":"5da6146e8ebc3e017e52d47b","slug":"checking-point-fixed-for-district-quality-monitoring-cell-bijnor-news-mrt4487259185","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला क्वालिटी मानीटरिंग सेल के लिए चैकिंग प्वाइंट तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला क्वालिटी मानीटरिंग सेल के लिए चैकिंग प्वाइंट तय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला क्वालिटी मॉनिटरिंग सेल के लिए चेकिंग प्वाइंट तय
बिजनौर। शासन ने माध्यमिक विद्यालयों की निगरानी के लिए गठित जिला क्वालिटी मॉनिटरिंग सेल के लिए एक दर्जन चेकिंग प्वाइंट तय किए हैं। टीम छात्रों से वन टू वन संपर्क करके तय बिंदुओं की जमीनी हकीकत का पता लगाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार के अनुसार शासन के निर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए चार सहयोगी टीम बनाई गई हैं। शासन माध्यमिक विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार कदम उठा रहा है। इसी क्रम में राजकीय तथा सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में निगरानी के लिए जिला क्वालिटी मॉनिटरिंग सेल का गठन हुआ है। सैल की पहली बैठक डीआईओएस दफ्तर में हुई है। जिसमें सेल के जिलाध्यक्ष व डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि शासन ने विद्मालयों की चेकिंग के लिए एक दर्जन बिंदु तय किए हैं। शासन की सख्त हिदायत दी है कि टीम सदस्य कक्षाओं में जाएं। छात्र-छात्राओं से मिलकर यह पूछें कि क्या पढ़ाने में, टीचिंग, लर्निंग मैटीरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है। शिक्षक रोजाना समय से कक्षाओं में आते है या नहीं आते हैं। कक्षा में पढ़ाए जाने वाले विषयों में कराए गए लिखित व प्रयोगात्मक कार्य की पुष्टि छात्रों की कापियां देखकर करें। टीम प्रयोगशाला में जाकर देखें कि प्रयोगशालाओं में छात्रों को प्रेक्टिकल कराने का मूलभूत सुविधाएं है या नहीं हैं। छात्रों के लिए खेल कूद की सुविधाएं सामान आदि, स्काउट गाइड, एनएसएस, रेडक्रॉस, एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की जानकारी भी ली जाए। डीआईओएस ने बताया कि शासन का अभिभावक संघ की बैठक नियमित कराने पर जोर है। जिससे अभिभावक भी छात्रों की पढ़ाई के बारे में अपडेट रहे। समिति सदस्य सुधार के लिए सुझाव प्रधानाचार्य को देंगे। अगली बैठक में सुझावों पर किए गए अमल की स्थिति देखी जाएगी। जिला मानिटरिंग सेल की माह में दो बैठक होनी है। बैठकों में सदस्य अपनी निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करेंगे। निरीक्षण रिपोर्ट मंडलीय कार्यालय व शासन को भी जाएगी। पहली टीम में डीआईओएस राजेश कुमार अध्यक्ष, विजयपाल सिंह, मित्रलाल गौतम, सुधांशु वत्स, दूसरी टीम में जीआईसी बिजनौर प्रधानाचार्य सुभाष चंद अध्यक्ष, संगीता गुप्ता, अनिल कुमार योगी, तीसरी टीम में जीआईसी मुनव्वरपुर सैद प्रधानाचार्य निशांत यादव अध्यक्ष, शर्मिला, शहजाद अहमद, चौथी टीम में राजकीय हाईस्कूल शाहलीपुर नीचल प्रधानाचार्य शरत कुमार अध्यक्ष, राजबाला यादव, नीरज कुमार बिंदल शामिल हैं। टीम को कार्यक्षेत्र का विभाजन कर दिया है।