फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Check standards in factories and industrial units: DM

कारखाना व औद्योगिक इकाईयों में मानकों की जांच करें : डीएम

Wed, 04 Oct 2023 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Check standards in factories and industrial units: DM
-डीएम ने कहा कि आग से बचाव व अन्य मानकों की जांच बनाएं टीम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर । जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने सहायक निदेशक कारखाना को निर्देश दिए कि इकाईयों में आग से बचाव, अन्य मानकों की जांच करें। साथ ही उनकी कार्य योजना बनाएं तथा उनके द्वारा निर्धारित मानकों की बारीकी के साथ चेकिंग कराएं।

कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि औद्योगिक स्थानों एवं कारखानों में शासन द्वारा निर्धारित मानकों की किसी भी स्तर पर अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान यदि कोई कमी प्रकाश में आती है, तो संबंधित स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर उचित स्थान व समय तय मॉक ड्रिल का रिहर्सल कराएं। अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपात स्थिति से निपटने के लिए हर तरह से मुस्तैद रहें। सहायक निदेशक कारखाना को निर्देश दिए कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों में आगजनी पर नियंत्रण रखने के सभी संसाधनों को अपडेट करने, दुर्घटनाओं से संबंधित संभावित सभी बिंदुओं का निरीक्षण कर उन्हें अपडेट करने, मॉक ड्रिल को प्रभावी बनाने आदि के निर्देश दिए। उसमें प्रदूषण, उद्योग, अग्नि सुरक्षा विभाग के अलावा अन्य संबंधित अधिकारियों को भी शामिल करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ पूर्ण बोरा, एडीएम वित्त/राजस्व अरविंद कुमार सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed